Samiksha Somvanshi
ये चाइनीज ठग दिल्ली के शाहदरा इलाके से पकड़ा गया है। ये ठग दिल्ली में रहकर कई राज्यों में लोगों से ठगी करने का काम कर रहा था।
चीन का रहने वाला ये ठग अभी तक लोगों से 100 करोड़ से ज्यादा की रकम की ठगी कर चुका है।
ये चाइनीज ठग लोगों को शेयर बाजार के नाम पर फंसाता था और इन्वेस्ट किए गए रुपयों को डबल करने का लालच देता था।
आरोपी फेंग चेनजिन के खिलाफ 17 केस दर्ज किए जा चुके हैं और इसपर मनी लांड्रिंग का भी आरोप लगाया गया है।
महालक्ष्मी ट्रेडर्स के नाम से बैंक अकाउंट में लोगों से खाते में पैसे मंगवाता था और ये चीन के गौंगडोंग का रहने वाला है।
दिल्ली पुलिस फेंग चेनजिन को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
दिल्ली पुलिस पूरी कोशिश में जुटी है की किसी भी तरह फेंग चेनजिन से ठगी के पैसे वापिस निकलवा सके।