By Ritika
March 25, 2024
रंगों का त्योहार होली इस साल 25 मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन देश में एक राज्य ऐसा भी है, जहां से 14 दिन तक सेलिब्रेट किया जाता है
गोवा में होली पर शिग्मो फेस्टिवल मनाया जाता है, यह पौराणिक कथाओं और सांस्कृतिक कार्निवल का एक तरह का मिश्रण है
शिग्मो फेस्टिवल दो हफ्ते का होता है, गुलाल से खेलने के साथ ही इस त्योहार में परेड और लोक नृत्य देखने को मिलता है
यह उत्सव उन योद्धाओं की घर वापसी की याद में मनाया जाता है जो दशहरा के समय दुश्मनों से लड़ने के बाद होली के वक्त घर लौटे थे
इस त्योहार के पहले दिन गांव के देवता को भोग लगाने के बाद भोज का आयोजन किया जाता है
शिग्मो फेस्टिवल में होने वाली फ्लोटिंग स्ट्रीट परेड देखने के लिए मिलती है, जिसे देखने दुनियाभर से लोग आते हैं