Horoscope
By Khushi Srivastava
Sept 27, 2025
मेष राशि मेष राशि वालों को अधिक प्रयासों से ही सफलता पाना संभव है। किसी नये कार्य से प्रपोजल से लाभ होगा। अविवाहितों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि आज आप अपना काम निकाल पाने में सफल हो सकेंगे। स्वास्थ्य का पाया अच्छा बना रहेगा। सायं तक आर्थिक मामलों में भी समय आपके पक्ष का बन जाने की संभावना है।
मिथुन राशि समाज के प्रतिष्ठित लोगों से संपर्कों का लाभ मिल सकेगा। दिन का आरम्भ अच्छा रहने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि जन-मानस में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। आलस्य का त्याग करें और कोशिशें कायम रखें, सफलता तभी मिलेगी। आज खर्च में बढ़ोत्तरी होगी।
सिंह राशि आज शेयर मार्केट या जुए-सट्टे में अभी कोई बड़ा दाव नहीं लगाएं अन्यथा हानि की आशंका रहेगी। वाणी में मधुरता का संचार रखें। दूसरों की आलोचना और व्यर्थ के भ्रमण से बचें।
कन्या राशि कम प्रयासों के बाद भी अच्छा हासिल कर पायेंगे। लक्जरी आईटम की खरीद हो सकती है। कार्यों में सफलता मिल जायेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
तुला राशि दोपहर बाद स्थिति में कुछ अधिक सकारात्मक बदलाव आ सकता है।बेहतर होगा कि आप अपने नित्य कामों पर ही अपना ध्यान केन्द्रित करें। पारिवारिक दायित्वों में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि अपनी वाणी में मधुरता का संचार करने से लाभ होगा। खर्च पर नियंत्रण रखा जाना आवश्यक है। लोगों की आपके प्रति धारणा नकारात्मक होने की आशंका है।
धनु राशि समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। आज अधिक जोखिम नहीं लेना ही उपयुक्त है।
मकर राशि आज परिश्रम से ही लाभ मिलने की संभावना है। मनोबल बढा-चढा रहेगा। जो कुछ आप प्राप्त करना चाहते हैं उसकी हासिल होने की पूरी-पूरी संभावना है। परिजनों का सहयोग मिल सकता है।
कुंभ राशि महत्त्व के कामों को प्राथमिकता दें। धनागम को योग भी बना है। अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं। सरकार से संबंधित किसी योजना से भी लाभ होने की संभावना है। वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें।
मीन राशि किसी को बहुत हल्के से नहीं लें। यह जरूरी नहीं है कि आप जैसा सोच रहे हैं वैसा ही हो, अतः एक से अधिक विकल्प रखें। अचानक कोई नई बात आपके पक्ष में आ सकती है।