Horoscope

Aaj Ka Rashifal 01 Oct: महीने का पहला दिन, किसके लिए होगा लाभदायक

By Khushi Srivastava

Oct 01, 2025

मेष राशि  शारीरिक तौर पर स्वयं को स्वस्थ्य अनुभव करेंगे। आज शरीर में ऊर्जा की कमी का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा और परिश्रम की अधिकता रहेगी लेकिन शाम तक आपके कार्य सिद्ध हो सकेंगे। 

वृषभ राशि बहुत सोच समझकर ही किसी योजना में निवेश करें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कामकाज के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा कर सकते हैं। वाद विवाद से बचने का प्रयास करें। 

मिथुन राशि आज अपने काम पर ही ध्यान दें। सेहत का ख्याल रखें और खान पान में सावधानी रखें। बहुत प्रयासों के बाद भी जरूरी नहीं कि आप कुछ अच्छा प्राप्त कर ही पायें।

कर्क राशि  जो लोग अविवाहित हैं उन्हें सगाई-संबंधों में कुछ उतार-चढाव के बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के कारण मनोबल में तेजी से वृद्धि होगी। सभी तरह के जोखिमों से दूर रहें। 

सिंह राशि आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से करें। आलस्य से आप को ही नुकसान होने की आशंका रहेगी इसलिए आलस्य का त्याग करें। परिश्रम का पूर्ण फल मिल जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। लोगों की आपके प्रति धारणा में बदलाव देखने में आ सकता है। 

कन्या राशि व्यापार में सफलता का योग है। नौकरी पेशा लोगों के रिपोर्ट कार्ड में सुधार होगा। मनोवांछित सफलता का दिन है। पर्यटन की योजना बन सकती है। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही मत रखें। 

तुला राशि संतान पक्ष से कोई निराशा की बात निकल कर आ सकती है। धन संबंधी किसी समस्या का समाधान होने के आसार दिखाई देते हैं। ग्रह आपके पक्ष के हैं, परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। 

वृश्चिक राशि खर्च पर नियंत्रण रख कर अपनी स्थिति को संभालने का प्रयास करें। अभी सोच-समझ कर फैसला लें तो ही बेहतर है। किसी प्रकार से ले देकर काम निकालने के आपके प्रयास सफल नहीं होंगे। 

धनु राशि आज आपको किसी भी कार्य के लिए पहले से तैयार धरातल को ही प्राथमिकता देनी चाहिए। सहज ही सफलता मिल सकेगी। भूमि की खरीद की चर्चा होगी। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। 

मकर राशि  आज लोग आपकी सहायता के लिए आगे आयेंगे। जिस काम के लिए आप निकलेंगे उसके पूरा होने की संभावना बराबर बनी रहेगी। सायं तक शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंगों में नवीनता का बोध होगा। 

कुंभ राशि आज भूमि संबंधी कोई बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए। अपने प्रयास जारी रखें। महत्वपूर्ण यात्रा के लिए आज दिन ठीक नहीं है। जीवन में आज कोई नया प्रयोग नहीं करें।

मीन राशि कष्टप्रद स्थिति से काफी हद तक राहत मिल सकेगी। कार्यों में बाधा और संकटों को दूर करता है। बिजनेस यात्रा पर जा सकते हैं।