Horoscope
By Khushi Srivastava
Oct 02, 2025
मेष राशि अधिक प्रयासों से ही सफलता पाना संभव है। इसलिए प्रयासों में तेजी लाने की जरुरत है। किसी नये कार्य से प्रपोजल से लाभ होगा।
वृषभ राशि आज आप अपना काम निकाल पाने में सफल हो सकेंगे। सायं तक आर्थिक मामलों में भी समय आपके पक्ष का बन जाने की संभावना दिखाई देती है।
मिथुन राशि दिन की शुरूआत बेहतर होगी। कोई नया व्यापारिक सौदा कर सकते हैं। दिन का आरम्भ अच्छा रहने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति संभव है।
कर्क राशि जन-मानस में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। आलस्य त्याग कर कोशिशों में नई जान फूंके, सफलता मिलेगी। आज खर्च में बढ़ोत्तरी होगी।
सिंह राशि आज शेयर मार्केट या जुए-सट्टे में अभी कोई बड़ा दाव नहीं लगाएं अन्यथा हानि की आशंका रहेगी। वाणी में मधुरता का संचार रखें। दूसरों की आलोचना और व्यर्थ के भ्रमण से बचें।
कन्या राशि कम प्रयासों के बाद भी अच्छा हासिल कर पायेंगे। लक्जरी आईटम की खरीद हो सकती है। कल की तुलना में आज का दिन ठीक रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
तुला राशि धनागम होने की पूरी-पूरी संभावना दिखाई देती है। दोपहर बाद स्थिति में कुछ अधिक सकारात्मक बदलाव आ सकता है। अपने नित्य कामों पर ही अपना ध्यान केन्द्रित करें। किसी पर अंधविश्वास नहीं करें।
वृश्चिक राशि अपनी वाणी में मधुरता का संचार करने से लाभ होगा। खर्च पर नियंत्रण रखा जाना आवश्यक है अन्यथा आगे आपको परेशानी हो सकती है। लोगों की आपके प्रति धारणा नकारात्मक होने की आशंका है।
धनु राशि समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। आज अधिक जोखिम न लें। शान्तचित्त बैठ कर नित्य कर्म करते रहें।
मकर राशि आज परिश्रम से ही लाभ मिलने की संभावना है। जो कुछ आप प्राप्त करना चाहते हैं उसकी पूरी-पूरी संभावना है कि वह आपको हासिल हो सके। परिजनों का सहयोग मिल सकता है। दोपहर बाद सफलता के योग हैं।
कुंभ राशि महत्त्व के कामों को प्राथमिकता से निपटा लें तो जीत में रहेंगे। कई दिनों से लटक रहा काम आज पूर्ण हो सकता है। वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें।
मीन राशि यह जरूरी नहीं है कि आप जैसा सोच रहे हैं वैसा ही हो, अतः एक से अधिक विकल्प रखें। दोपहर बाद अचानक कोई नई बात आपके पक्ष में आ सकती है।