Horoscope

Aaj Ka Rashifal 03 November: आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा सहयोग?

By Khushi Srivastava

Nov 03, 2025

मेष राशि  आर्थिक दृष्टि से बात की जाए तो कुछ सफलता मिलने का दिन कहा जाना चाहिए। आप वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। 

वृषभ राशि व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाते हैं तो यह यात्रा आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगी। आप मानसिक रूप से स्वयं को मजबूत अनुभव करेंगे। और मन माफिक फैसले ले सकेंगे। 

मिथुन राशि किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा हो सकते हैं। धैर्य से काम लें बेवजह किसी बहस में न पड़े तो आज का दिन अच्छी तरह से व्यतीत कर सकेंगे।

कर्क राशि  क्रोध की अधिकता से बचने का प्रयास करें। वाणी पर संयम रखें। आज दूसरों के मामलों में कोई हस्तक्षेप करना आपके लिए उचित नहीं होगा। आर्थिक दृष्टि से आज आकस्मिक खर्चों के बढ़ने के भी योग हैं। 

सिंह राशि आज आपको अपने धर्म पर कायम रहने का प्रयास करना चाहिए जिससे काफी कुछ राहत मिल सकती है। आर्थिक स्थिति के बारे में बात करें तो आज का दिन बेहतर हो सकता है।

कन्या राशि आज सरकारी कर्मचारियों के उच्चाधिकारियों के सहयोग के कारण बिगड़े हुए काम बनने की संभावना रहेगी। कहीं पर्यटन पर जा सकते हैं। आज धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भागीदारी संभव है। 

तुला राशि लोग आपके सहयोग के लिए आगे आ सकते हैं। आज कुछ अनावश्यक सिद्धांतों का त्याग करना पड़ सकता है। संतान के विषय में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। 

वृश्चिक राशि आज भाग्य का पूरा साथ नहीं है इसलिए अपने प्रयासों में तेजी लाएं। दिन के उत्तरार्द्ध में सभी कामों में सफलता मिल सकती है। आज आपको उतावलेपन से बचने का प्रयास करना चाहिए। 

धनु राशि परिवार का सुख प्राप्त होगा और परिवार में परस्पर सहयोग का वातावरण बना रहेगा। स्थायी संबंधों में शुभ समाचार मिलेंगे। सरकारी कार्यों में कोई नई बात आयेगी।  

मकर राशि  बिजनेस यात्रा से लाभ होने की पूरी संभावना दिखाई देती है। चिन्ता-क्लेश से मुक्ति मिलने का योग है। परिवार में भी कोई चिन्ता की बात आयेगी। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन पर काम का बोझ बढ़ सकता है। 

कुंभ राशि मित्रों और बंधुओं से सहयोग मिलने की संभावना भी बनेगी। सरकारी कार्यों में कुछ रुकावट अवश्य दिखाई देती है। परिजनों से मतभेद होने की आशंका है। 

मीन राशि आज सौहार्द का वातावरण बनाए रखें। बिजनेस संबंधी कार्यों में स्थिरता का अभाव दिखाई देगा। आज कोई बड़ा जोखिम नहीं लें। दिन ढलने के बाद अचानक स्थिति में सुधार हो सकता है।