Horoscope
By Khushi Srivastava
Nov 04, 2025
मेष राशि आर्थिक दृष्टि से बात की जाए तो कुछ सफलता मिलने का दिन कहा जाना चाहिए। आप वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे किंतु काम की अधिकता के चलते शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं।
वृषभ राशि आपको कोई आर्थिक लाभ अवश्य होगा। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाते हैं तो यह यात्रा आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आप मानसिक रूप से स्वयं को मजबूत अनुभव करेंगे। और मन माफिक फैसले ले सकेंगे।
मिथुन राशि किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा हो सकते हैं। धैर्य से काम लें बेवजह किसी बहस में न पड़े तो आज का दिन अच्छी तरह से व्यतीत कर सकेंगे। कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोग सफलता प्राप्त करेंगे।
कर्क राशि क्रोध की अधिकता से बचने का प्रयास करें। क्योंकि इससे घर परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक दृष्टि से आज आकस्मिक खर्चों के बढ़ने के भी योग हैं। हालांकि बृहस्पति का नक्षत्र आपको संबल देता रहेगा।
सिंह राशि आज आपको अपने धर्म पर कायम रहने का प्रयास करना चाहिए जिससे काफी कुछ राहत मिल सकती है। स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। इसलिए अपने आहार-विहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
कन्या राशि आज सरकारी कर्मचारियों के उच्चाधिकारियों के सहयोग के कारण बिगड़े हुए काम बनने की संभावना रहेगी। जरूरत के हिसाब से धन की व्यवस्था हो सकेगी। कहीं पर्यटन पर जा सकते हैं। आज धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भागीदारी संभव है।
तुला राशि लोग आपके सहयोग के लिए आगे आ सकते हैं। आज कुछ अनावश्यक सिद्धांतों का त्याग करना पड़ सकता है। संतान के विषय में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। गंभीर समस्याओं के हल निकलने की संभावना बनेगी और आधे-अधूरे काम समय पर पूरे होंगे।
वृश्चिक राशि आज भाग्य का पूरा साथ नहीं है इसलिए अपने प्रयासों में तेजी लाएं और अपने काम पर पूरा ध्यान केन्द्रित करें। हालांकि दिन के उत्तरार्द्ध में सभी कामों में सफलता मिल सकती है इसलिए निराश होने की आवश्यकता नहीं है।
धनु राशि परिवार का सुख प्राप्त होगा और परिवार में परस्पर सहयोग का वातावरण बना रहेगा। स्थायी संबंधों यथा सगाई-विवाह आदि के संबंध में शुभ समाचार मिलेंगे। सरकारी कार्यों में कोई नई बात आयेगी।
मकर राशि चिन्ता-क्लेश से मुक्ति मिलने का योग है। हालांकि स्वास्थ्य का दबाव बना रहेगा और स्वयं को कुछ हद तक थका हुआ अनुभव करेंगे। परिवार में भी कोई चिन्ता की बात आयेगी। मन में निराशा का भाव उत्पन्न होगा। मित्रों से सहयोग मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि मित्रों और बंधुओं से सहयोग मिलने की संभावना भी बनेगी। हालांकि सरकारी कार्यों में कुछ रुकावट अवश्य दिखाई देती है। जिसका समय रहते निवारण करने का प्रयास करना चाहिए। परिजनों से मतभेद होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
मीन राशि आज सौहार्द का वातावरण बना रहे। बिजनेस संबंधी कार्यों में स्थिरता का अभाव दिखाई देगा। आज कोई बड़ा जोखिम नहीं लें। हालांकि दिन ढलने के बाद अचानक स्थिति में सुधार हो सकता है।