Horoscope

Aaj Ka Rashifal 04 Oct: आज किसके भाग्य होगी में मां लक्ष्मी की कृपा

By Khushi Srivastava

Oct 04, 2025

मेष राशि  जीवन साथी से संबंध बेहतर होंगे जिससे गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक वातावरण में सौहार्द बना रहेगा। काम के सिलसिले में दिन अच्छा है।  

वृषभ राशि शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में कुछ हद तक तनाव रह सकता है। अनावश्यक बातों को तवज्जो नहीं दें। बिजनेस की दृष्टि से दिन मजबूत है। अच्छे समय का आप लाभ उठा सकते हैं।

मिथुन राशि आप अपने काम पर ही ध्यान देंगे तो सायं तक जरूर कुछ उपलब्धि प्राप्त कर पायेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। सेहत बढ़िया रहेगी और किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिलेगा। 

कर्क राशि  बिजनेस या सर्विस में सफलता का योग है। फैमिली के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं। वैसे आज शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य अच्छा रहेगा। धन के मामलों में आज का दिन कुछ कमजोर दिखाई देता है। 

सिंह राशि आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है। किसी बात को लेकर मन में निराशावादी रवैया पैदा हो सकते हैं। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनको सहकर्मियों का सहयोग मिल पाना संभव नहीं हो पायेगा। आज अपने व्यवहार सुधार करें। 

कन्या राशि बिजनेस यात्रा करते हैं तो उससे दूरगामी लाभ होने की संभावना बनी रहेगी। शेयर मार्केट का काम करने वाले भी लाभ उठा सकेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।  

तुला राशि आज परस्पर एक दूसरे की भावनाओं को समझने का अवसर प्राप्त होगा। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा होना चाहिए। विवाहित लोगों को आज ससुराल या उनसे संबंधित रिश्तेदारों से मेल-मुलाकात का अवसर प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि अविवाहितों को सगाई संबंध के मामलों में कुछ प्रगति देखने में आ सकती है। काम के सिलसिले में खर्च अधिक होने के कारण तनाव रह सकता है। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम के बारे में चर्चा होगी।  

धनु राशि धन के मामले में आज का दिन सामान्य अच्छा रहना चाहिए। आज के गोचर ग्रह बहुत बेहतर नहीं है। अपने काम से काम रखें और बेवजह दूसरों के कामों में दखल ना दें। 

मकर राशि  आज खर्चे बढ़ सकते हैं। इन पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी की सूझबूझ आपको पसंद आएगी। बिजनेस के मामले में बात करें तो दोपहर बाद का समय ठीक है। 

कुंभ राशि आज समय पर धन की व्यवस्था होने से वादों को निभाने में सरलता रहेगी। आज पारिवारिक मामलों में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। जिसके कारण समय और धन का व्यय संभव है। 

मीन राशि आज के दिन बढ़िया रहने चाहिए। सोचे गये काम समय पर पूरे हो सकेंगे। जिससे मन में शान्ति बनी रहेगी। इनकम का कोई नया स्रोत बन सकता है जिससे भविष्य में लाभ होगा।