Horoscope
By Khushi Srivastava
Nov 05, 2025
मेष राशि आज यात्रा का योग बन सकता है। रूपये-पैसों के संबंध में आज का दिन अच्छा रहना चाहिए। व्यावसायिक कार्यों में अरूचि पैदा होने से कार्य बाधित होंगे। बैंक और फायनेन्स के संबंध में उलझने बढ़ सकती हैं।
वृषभ राशि सगाई-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों में खर्च से परेशानी होगी। व्यापारिक यात्रा का लाभ प्राप्त होगा। विदेश यात्रा की योजना के भी सफल होने के आसार बन रहे हैं। अपने प्रयास तेज करें।
मिथुन राशि घर में दक्षिण-पूर्व कॉर्नर में प्रतिदिन अग्नि प्रज्वलित करें। आमदनी में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
कर्क राशि आज बिजनेस में घाटा होने की संभवाना बनी हुई है, इसलिए आज कोई जोखिम भर काम नहीं करें। आज धार्मिक स्थान की यात्रा होगी या इसकी योजना पर बात हो सकती है।
सिंह राशि जीवन साथी के स्वास्थ्य के मामले में चिंता हो सकती है। आकस्मिक खर्चों के बढ़ने के भी योग हैं। मंगलवार को प्रातः गाय को गुड़ खिलाएं।
कन्या राशि चिंता न करें सायं तक अवश्य कोई लाभ होगा। व्यापारी वर्ग को महिलाओं से धन लाभ होने के योग है। स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा।
तुला राशि आज रूके हुए पुराने धन की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। पुरूष जातकों को पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। बड़े भाई-बहनों को भी आर्थिक तौर पर शुभ समाचारों की प्राप्ति होने की संभावना है।
वृश्चिक राशि स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। इसलिए अपने आहार-विहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सरकारी कर्मचारियों के उच्चाधिकारियों के सहयोग के कारण बिगड़े हुए काम बनने की संभावना रहेगी।
धनु राशि मांगलिक कार्यों में भागीदारी हो सकती है। समाज में आपके कार्याों की सराहना प्राप्त होती रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए सगाई-सगाई संबंधों की चर्चा होगी। व्यय आधिक्य के अलावा बाकी सब ठीक है।
मकर राशि कार्यों में आज बाधा दिखाई देती है। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको अपने उच्चाधिकारियों को प्रसन्न रख पाना एक चुनौती होगी। परिवार में कोई नया विवाद उत्पन्न होने की आशंका बनी है।
कुंभ राशि आज मानसिक परेशानी वाला दिन रह सकता है। चिंता की कोई बात आने पर स्वयं को स्थिर रखने का प्रयास करें। यात्रा से लाभ की संभावना नहीं है। किसी के साथ साझेदारी के बारे में चर्चा हो सकती है।
मीन राशि सगाई-संबंधों के मामलों में प्रगति होगी। उत्तर या पश्चिम दिशा से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। शान्तचित्त रह कर अपना काम करते रहें। विवादों से दूर रहने का प्रयास उत्तम फल दे सकता है।