Horoscope

Aaj Ka Rashifal 06 Nov: आज किस राशि के लिए खुलेंगे धन के मार्ग?

By Khushi Srivastava

Nov 06, 2025

मेष राशि  बिजनेस संबंधी यात्रा करते हैं तो उससे लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। आज अतिरिक्त परिश्रम का अच्छा लाभ मिल सकेगा। धन के लिए एक से अधिक रास्ते खुल सकते हैं। आज कम प्रयासों के बावजूद भी सफलता मिलने के चांस रहेंगे। 

वृषभ राशि दिन कुल मिलाकर अच्छा व्यतीत होना चाहिए। नाते-रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। नये लोगों से सम्पर्क बनाना लाभदायक होगा। सायं तक आर्थिक तौर पर भी सफलता मिलने की संभावना है। व्यवहार में मधुरता बनाए रखें।

मिथुन राशि धर्म और दान में रुचि रखना लाभदायक रहेगा। पारिवारिक या धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन बिजनेस संबंधी यात्रा के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। काम-काज में गति मंदता बनी रहेगी। 

कर्क राशि  जैसा आप करेंगे वैसा ही प्रतिफल प्राप्त होगा। वाणी में मधुरता का समावेश रखना बहुत जरूरी है। सुबह से अपने कार्य में लग जाना चाहिए। सब कुछ आपके परिश्रम पर निर्भर करता है। 

सिंह राशि ले-देकर किसी प्रकार से काम निकाल लें यही बहुत है। इसलिए किसी से वाद-विवाद में कोई हस्तक्षेप नहीं करें और अपने काम पर ध्यान दें। स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज नहीं करें अन्यथा भविष्य में परेशानी हो सकती है। 

कन्या राशि आज आपके लिए काम की जिम्मेदारियां बहुत बढ सकती है। बाधाओं को स्थायी समाधान होने की संभावना बन रही है। व्यवसाय में कोई लाभ का सौदा होगा। संबंधियों के कारण वातावरण तनावग्रस्त होने की आशंका है। 

तुला राशि परिवार में किसी के लिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दिखाई देती है। वैसे भी आज विषमताओं से छुटकारा मिलने की संभावना बहुत कम है। सिद्धांतों के त्याग के बावजूद सफलता का उम्मीद नहीं है। यात्रा में असुविधा रहेगी। हालांकि आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार दिखाई देता है। हालांकि आज आप व्यापारिक दृष्टि से कुछ हद तक प्रभावशाली बने रहेंगे।  

वृश्चिक राशि व्यापार में किसी भी प्रकार से जोखिम लेने का यह सही समय नहीं है। मेहनत करेंगे तो ही बिगड़े कामों को सुधार पाने में सफल हो सकेंगे। कोई व्यापारिक यात्रा है तो उससे लाभ की संभावना बन रही है। सायं तक किसी विशेष कार्य में सफलता की उम्मीद रखी जा सकती है।

धनु राशि धर्म के प्रति रूचि जागृत होगी। आकस्मिक रूप से धन आने की संभावना बन सकती है। परिवार में कुछ उलझनों के बावजूद आप उनसे पार पा सकेंगे। आपकी ईमानदारी और विशाल हृदय के कारण समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होेगी। 

मकर राशि  आज आप किसी प्रकार से ले देकर काम निकालने में सफल हो सकेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट का अनुभव होगा और स्वयं को थका हुआ अनुभव करेंगे। आर्थिक दृष्टि से बहुत खराब समय नहीं है। लेकिन आज आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से करना चाहिए। 

कुंभ राशि आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रह सकता है। बिजनेस व्यापार में अपनी दृढ़ता को बनाएं रखेंगे तो दूषित वातावरण से स्वयं का निकाल पाने में सफल रहेंगे। व्यय आधिक्य का योग है लेकिन उसकी तुलना में आय भी हो सकेगी। लोगों का सहयोग मिलेगा। 

मीन राशि आलस्य का पूरी तरह से त्याग करें। आज परिश्रम से सफलता का दिन है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो लाभ होने की संभावना है।