Horoscope

Aaj Ka Rashifal 06 Oct: आज किन्हें होगा यात्रा से लाभ, स्वास्थ्य को लेकर कौन रहे सावधान

By Khushi Srivastava

Oct 06, 2025

मेष राशि  स्वास्थ्य के प्रति सावचेत बने रहें। काम निकालने की प्रवृति आपके लिए घाटे का सौदा होगी। जीवन साथी का सहयोग मिल जाने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। आर्थिक हित साध सकेंगे। किसी की ना चाहते हुए भी सहायता करनी पड़ सकती है। 

वृषभ राशि किसी नई कार्य योजना का आगाज हो सकता है। जरूरत है कि अपने प्रयासों को और अधिक बढ़ाया जाए। बिजनेस की दृष्टिकोण से समय मिश्रित फलप्रद है। चिंता की कोई बात नहीं है। 

मिथुन राशि दाम्पत्य जीवन में मधुरता और व्यावसायिक संपर्क बने रहेंगे।आर्थिक स्थिति में चमत्कारी सफलता मिलने की संभावना दिखाई देती है।आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। सोचे गये कार्यों में प्रगति दिखाई देती है।  

कर्क राशि  आशा के अनुरूप समय व्यतीत होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा संभावित है। सोच-समझकर ही कोई निर्णय करें तो दिन बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। ऑफिस में आपको पर्याप्त महत्व मिलेगा। 

सिंह राशि वर्तमान में समय आपके पक्ष का है अतः आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से करें। आलस्य से आप को ही नुकसान होने की आशंका रहेगी। जो चाह रहें हैं उसकी प्राप्ति में अभी विलम्ब हो सकता है। अधिक प्रयासों की जरूरत दिखाई देती है। 

कन्या राशि वाद-विवाद से बचने का प्रयास ही उत्तम रहेगा। परिजन आपके लिए कोई समस्या पैदा कर सकते हैं। चिन्ता न करें शीघ्र ही समय आपके पक्ष का बन जायेगा, लेकिन आज तो किसी समस्या का समाधान संभव नहीं है। अपने प्रयासों को जारी रखना चाहिए। 

तुला राशि महत्त्व के कामों को प्राथमिकता से निपटा लें। खांसी या छाती के रोगों से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य के बारे में सजग बने रहें। सायं तक स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा। धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है या फिर आगामी योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशि आलस्य को त्याग कर काम पर लग जाने से सफलता मिलनी संभव है। जीवन में कुछ अप्रिय घटनाएं घटित होने की आशंका हो सकती है। अविवाहितों के लिए शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण रख कर अपनी स्थिति को संभालने का प्रयास करें।

धनु राशि सोच-समझ कर फैसला लें तो ही बेहतर है। लोगों की राय को महत्व दें। पीछे किये गये प्रयासों में कुछ अच्छा प्राप्त होने की आशा रखी जानी चाहिए। स्त्री और संतान से भरपूर सहयोग मिल जाने से सुविधा रहेगी। किसी मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है। 

मकर राशि  ज्यादा प्रयासों की आवश्यकता दिखाई देती है। लोगों का सहयोग आपको नहीं मिल पायेगा। बिजनेस में कोई नई बात आ सकती है। सोचे गए कार्यों के संपन्न होने की संभावना कम है। लेकिन मांगने पर लोगों का सहयोग मिल सकेगा। अपने प्रयासों में तेजी लानी चाहिए। 

कुंभ राशि किसी पुराने संबंधी या मित्र से मुलाकात संभव है। कोई नई चिंता का विषय आ सकता है। यात्रा के लिए भी दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जायेगा। अनावश्यक चिन्ताओं से कुछ हद तक छुटकारा मिल जाने से राहत का अनुभव कर सकेंगे। 

मीन राशि बिजनेस यात्रा के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जायेगा यद्यपि दूर के किसी रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। बहुत संभव है कि जिस पर आप आशा रख रहे हैं वह अपनी बात पर खरा नहीं उतर पाये। एक से अधिक विकल्पों पर विचार करना चाहिए।