Horoscope
By Khushi Srivastava
Sept 06, 2025
मेष राशि आज का दिन अच्छा दिन कहा जाना चाहिए। नौकरी पेशा वर्ग के लोगों को यदि किसी काम को लेकर परेशानी चल रही थी तो वह दूर होने की संभावना बनेगी।
वृषभ राशि परिजनों से सौहार्द का वातावरण बनेगा। बिजनेस करने वाले या शेयर मार्केट का काम करने वाले भी अपनी स्थिति को लाभ में परिवर्तित कर पायेंगे। बिजनेस यात्रा करते हैं तो लाभ होने की संभावना रहेगी।
मिथुन राशि आज आप चाहे तो कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी काम को लेकर मदद ले सकते हैं। आज ले देकर आप अपना काम निकाल पाने में सफल हो सकेंगे।
कर्क राशि आज का दिन आपके लिए आर्थिक और प्रतिष्ठा दोनों ही दृष्टियों से लाभदायक सिद्ध होगा। आपको किसी योजना का अच्छा लाभ मिलने के भी आसार बनेंगे।
सिंह राशि आज निवेश करते हैं तो भविष्य में आपको उसका अच्छा रिटर्न मिल सकता है। किसी पारिवारिक संपत्ति के लिए कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है तो उसमें आपका पक्ष मजबूती से सामने आयेगा।
कन्या राशि आर्थिक तौर पर दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जायेगा। इसलिए किसी को धन उधार देने से बचने की कोषिष करें। आज आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।
तुला राशि आज के दिन आपको सोच समझकर कामों को करना चाहिए। आज तरक्की की कुछ बातें होंगी लेकिन उनका परिणाम नहीं आ पायेगा। सायं तक कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि अपने प्रयासों में तेजी दिखानी चाहिए। लोगों की भावनाओं का सम्मान करें। और लोगों की सलाह से ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें तो बेहतर परिणाम पा सकेंगे।
धनु राशि अपनी बुद्धि के प्रयोग से दूसरों को प्रभावित कर पाने में सफल होंगे। संतान या जीवन साथी के करियर को लेकर कोई खुषखबरी मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है।
मकर राशि अपनी उर्जा का सही कामों में इस्तेमाल करें तो समाज में प्रतिश्ठा की प्राप्ति संभव हो सकेगी। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आज आपको बाहर के खाने से परहेज रखना चाहिए।
कुंभ राशि किसी बात को लेकर जिद और अहंकार ना दिखाएं। और सौहार्द का वातावरण बनाए रखने की कोशिश करें। घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर काम की शुरूआत करें। सायं तक जरूर लाभ की स्थिति बन सकेगी।
मीन राशि आज का दिन आपके लिए विशेष लाभदायक दिन है। जिससे लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा। भाग्य वृद्धि का दिन है। आपको कारोबार में किसी नई डील को फाइनल करने का मौका भी मिल सकता है।