Horoscope
By Khushi Srivastava
Nov 07, 2025
मेष राशि आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। यदि आर्थिक दृष्टि से बात की जाए तो कुछ सफलता मिलने का दिन कहा जाना चाहिए। आप वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। हालांकि काम की अधिकता के चलते शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं।
वृषभ राशि आपको कोई आर्थिक लाभ अवश्य होगा। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाते हैं तो यह यात्रा आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आप मानसिक रूप से स्वयं को मजबूत अनुभव करेंगे।
मिथुन राशि किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा हो सकते हैं। धैर्य से काम लें बेवजह किसी बहस में न पड़े तो आज का दिन अच्छी तरह से व्यतीत कर सकेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग सफलता प्राप्त करेंगे।
कर्क राशि क्रोध की अधिकता से बचने का प्रयास करें। वाणी पर संयम रखें। आज दूसरों के मामलों में कोई हस्तक्षेप करना आपके लिए उचित नहीं होगा। आर्थिक दृष्टि से आज आकस्मिक खर्चों के बढ़ने के भी योग हैं।
सिंह राशि आज आपको अपने धर्म पर कायम रहने का प्रयास करना चाहिए जिससे काफी कुछ राहत मिल सकती है। आर्थिक स्थिति के बारे में बात करें तो आज का दिन बेहतर हो सकता है। स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
कन्या राशि आज सरकारी कर्मचारियों के उच्चाधिकारियों के सहयोग के कारण बिगड़े हुए काम बनने की संभावना रहेगी। आर्थिक पक्ष अच्छा बना रहेगा। जरूरत के हिसाब से धन की व्यवस्था हो सकेगी। कहीं पर्यटन पर जा सकते हैं। आज धार्मिक कार्यक्रम में भागीदारी संभव है।
तुला राशि लोग आपके सहयोग के लिए आगे आ सकते हैं। आज कुछ अनावश्यक सिद्धांतों का त्याग करना पड़ सकता है। संतान के विषय में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। गंभीर समस्याओं के हल निकलने की संभावना बनेगी और आधे-अधूरे काम समय पर पूरे होंगे।
वृश्चिक राशि आज आर्थिक तौर पर तो स्थिति आपके विरूद्ध दिखाई देती है। अपने प्रयासों में तेजी लाएं और अपने काम पर पूरा ध्यान केन्द्रित करें। दिन के उत्तरार्द्ध में सभी कामों में सफलता मिल सकती है। आज आपको उतावलेपन से बचने का प्रयास करना चाहिए।
धनु राशि अभी समय आपके पक्ष का है। परिवार का सुख प्राप्त होगा और परिवार में परस्पर सहयोग का वातावरण बना रहेगा। स्थायी संबंधों यथा सगाई-विवाह आदि के संबंध में शुभ समाचार मिलेंगे। सरकारी कार्यों में कोई नई बात आयेगी।
मकर राशि बिजनेस यात्रा से लाभ होने की पूरी संभावना दिखाई देती है। चिन्ता-क्लेश से मुक्ति मिलने का योग है। स्वयं को कुछ हद तक थका हुआ अनुभव करेंगे। परिवार में भी कोई चिन्ता की बात आयेगी। मन में निराशा का भाव उत्पन्न होगा। मित्रों से सहयोग मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि आज बिजनेस संबंधी किसी नई योजना पर बात हो सकती है। मित्रों और बंधुओं से सहयोग मिलने की संभावना भी बनेगी। जिसका समय रहते निवारण करने का प्रयास करना चाहिए। स्थान परिवर्तन के योग हैं। परिजनों से मतभेद होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
मीन राशि आज सौहार्द का वातावरण बनाए रखें। बिजनेस संबंधी कार्यों में स्थिरता का अभाव दिखाई देगा। जो योजनाएं आप बना रहे हैं, वे अभी सफल नहीं होंगी। इंतजार करें, और आज कोई बड़ा जोखिम नहीं लें। दिन ढलने के बाद अचानक स्थिति में सुधार हो सकता है।