Horoscope

Aaj Ka Rashifal 07 Sept: आज किसके लिए दिन रहेगा शुभ और लाभप्रद

By Khushi Srivastava

Sept 07, 2025

मेष राशि  वर्तमान में व्यापार में तत्काल धन कमाने की इच्छा और चेष्टा के कारण कुछ नुकसान होने की आशंका भी बनी रहेगी। चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

वृषभ राशि धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी और उच्चपदस्थ लोगों से संपर्क होगा। रोगों से छुटकारा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारियों का वरदहस्त प्राप्त होगा। रिपोर्ट में सुधार होगा। 

मिथुन राशि संतानो के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में खर्च से परेशानी होगी। व्यापारिक यात्रा का लाभ प्राप्त होगा, इसलिए बिजनेस यात्रा पर जा सकते हैं। 

कर्क राशि  आज क्रोध पर संयम बरतने की सलाह है। आपकी राशि से पांचवें घर पर आया हुआ चन्द्रमा नये कामों में सफलता देता है। घर में दक्षिण-पूर्व कॉर्नर में प्रतिदिन अग्नि प्रज्वलित करें। 

सिंह राशि आर्थिक लाभ के संकेत मिलेंगे एवं अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। आकस्मिक लाभ की इच्छा पूरी हो सकती है। कारोबार में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं।

कन्या राशि बिजनेस की दृष्टि से अभी राहु का नकारात्मक प्रभाव दिखाई देता है इसलिए बिजनेस में आज विशेष कुछ होने की संभावना नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। 

तुला राशि उत्तर या पश्चिम दिशा में बिजनेस यात्रा करते हैं तो सफल रहेगी। आज परिवारजनों के साथ संबंधों में नकारात्मकता का प्रवेश न हो जाए इसका ध्यान रखा जाना जरूरी है। 

वृश्चिक राशि आज जोखिम में कामों से बच कर रहना चाहिए। प्रतिस्पर्धी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। जो लोग सगाई-संबंधों के लिए प्रयासरत हैं उनको कोई खुशखबरी मिल सकती है। 

धनु राशि कार्यों में सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। बिजनेस में कोई नया सौदा हो सकता है। शेयर आदि में लाभ का संयोग बनेगा। 

मकर राशि  मान-सम्मान में कमी का अनुभव होगा लोगों से आपके मतभेद और कलह सार्वजनिक होने की आशंका बनी रहेगी। आज पारिवारिक वातावरण आनंद से भरा रहेगा। 

कुंभ राशि जो युवा सगाई-संबंधों के लिए प्रयासरत हैं उनको कोई अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। घर परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना बनती है। 

मीन राशि आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है। व्यापारी वर्ग को स्त्री पक्ष से लाभ होगा। उत्तर दिशा की व्यापारिक यात्रा फायदेमंद रह सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता मिलने का भी योग है।