Horoscope

Aaj Ka Rashifal 08 Nov: आज किसके भाग्य में यात्रा के योग, कौन बरते सावधानी?

By Khushi Srivastava

Nov 08, 2025

मेष राशि  आज सफलता की उम्मीद रखी जा सकती है।जीवन साथी से सामंजस्य अच्छा बना पाने में सफल रहेंगे। जो लोग शेयर आदि का कार्य करते हैं उनके लिए दिन विशेष शुभ हो सकता है। कुल मिलकार आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा।

वृषभ राशि यात्रा का योग बना सकता है। खासतौर पर किसी धार्मिक स्थान या फिर पारिवारिक यात्रा हो सकती है। बिजनेस या कार्यक्षेत्र में आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आर्थिक योजनाओं में पूँजी निवेश कर सकते हैं। 

मिथुन राशि आज का दिन शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विशेष सफलतादायक रहेगा। परिजनों के साथ समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। माता पिता का सहयोग मिल सकेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। 

कर्क राशि  क्रोध की अधिकता से बचने का प्रयास करें। वाणी पर संयम रखें। आज दूसरों के मामलों में कोई हस्तक्षेप करना आपके लिए उचित नहीं होगा। आर्थिक दृष्टि से आज आकस्मिक खर्चों के बढ़ने के भी योग हैं। 

सिंह राशि छात्र वर्ग को भी अनुकूल माहौल मिल सकेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आज का दिन कुल मिलाकर बेहतर रहने वाला है। अपने प्रयासों में तेजी बनाएं रखें। बिजनेस यात्रा करना चाहें तो लाभ उठा सकते हैं। 

कन्या राशि आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र के सभी काम बेहतर तरीके से पूरे हो सकेंगे। आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। लेकिन खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण बना कर रखें। 

तुला राशि शाम तक थोड़ी शान्ति बना कर रखें। उसके बाद कुछ हद तक समय आपके पक्ष का हो जायेगा। यदि कोई महत्वपूर्ण बात करनी है तो आज नहीं करनी चाहिए। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पारिवारिक मतभेद उभर सकते हैं। 

वृश्चिक राशि पिछले दिनों से जो कुछ आप कमाई कर रहे हैं उसमें वृद्धि हो सकती है। घर में मेहमानों का आवागमन होने की संभावना है। आज का दिन आपके लिए काफी स्फूर्तिदायक हो सकता है। शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वयं को फिट अनुभव करेंगे। 

धनु राशि शरीर में ऊर्जा की कमी का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी लेकिन शाम तक आपके कार्य सिद्ध हो सकेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कामकाज के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा कर सकते हैं। 

मकर राशि  आज वाद विवाद का दिन हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें और खान पान में सावधानी रखें। मेहनत का फल मिल जायेगा। आज पारिवारिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। और परिवार को समय दे पायेंगे। 

कुंभ राशि कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के बावजूद सफलता का प्रतिशत कुछ कम रहेगा। अनावश्यक मानसिक तनाव के कारण भी आपकी कार्यक्षमता में कमी का अनुभव होगा। स्वयं को थका हुआ अनुभव करेंगे। शाम तक समय आपके पक्ष में हो जायेगा। 

मीन राशि सर्विस या बिजनेस में कुछ परिवर्तन संभव है।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और सोचे गये कार्यों के पूर्ण होने की संभावना भी बढ़ेगी। आज आप बिजनेस एक्टीविटी में पूरी सावधानी रखें। लोगों पर भरोसा कम करें।