Horoscope

Aaj Ka Rashifal 08 Oct: आज किन्हें होगा आर्थिक लाभ, बिजनेस को लेकर कौन रहे सतर्क?

By Khushi Srivastava

Oct 08, 2025

मेष राशि  परिश्रम की तुलना में लाभ की स्थिति लगातार बनी रहेगी। मकान-भूमि आदि का लाभ मिल सकता है या इनके खरीदने-बेचने की चर्चा संभव है।

वृषभ राशि आज आपको पूरी सावधानी से कार्य करना चाहिए। दिन की शुरुआत भी बहुत अच्छी नहीं होगी। यह आवश्यक है कि वाणी में संयम बनाये रखें और शांतिपूर्वक अपनी बात को रखें।

मिथुन राशि मांगलिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। नौकरी या कार्य-व्यवसाय में नवीन उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। एकाग्रता से बिजनेस पर ध्यान दें तो शाम तक लाभ के कई अवसर मिल सकेंगे। 

कर्क राशि  कारोबारी यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य आयोजित होंगे। साहस और पुरुषार्थ से क्रय-विक्रय और बिजनेस से अधिकतम लाभ ले सकते हैं। 

सिंह राशि मांगलिक कार्यों में खर्च की अधिकता बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों के लिए यात्रा संभव है। घर में सगाई-विवाह जैसे कार्यक्रमों के बारे में बातचीत होगी। घूमने-फिरने और पर्यटन का कार्यक्रम आयोजित होगा। 

कन्या राशि भाई-बंधुओं से सहयोग की आशा रखी जा सकती है। दिन की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं जायेगी। सायं तक स्वयं को बहुत अच्छी स्थिति में पायेंगे।

तुला राशि आज का दिन बिजनेस और हेल्थ दोनों ही दृष्टि से बहुत सुखद नहीं रहेगा। आलस्य और लापरवाही का पूर्णतः त्याग करें और अपने काम पर ध्यान दें। जो लोग शेयर मार्केट का काम करते हैं उन्हें जोखिम के सौदे नहीं लेने चाहिए। 

वृश्चिक राशि शारीरिक मानसिक रूप से भी स्वयं को थका हुआ अनुभव करेंगे। सावधानी रखें और वही काम करें जिसमें आपको अनुभव हो। नए काम में हाथ नहीं डालें और परिश्रम को बढाएं।

धनु राशि अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। नकारात्मक वृत्ति दूर करने से लाभ होगा। लोगों के मध्य मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 

मकर राशि  नकारात्मक सोच को बदलने की आवश्यकता है। लक्ष्य पर ध्यान लगाएं। परिश्रम का पूरा प्रतिफल मिल जायेगा। पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। 

कुंभ राशि स्वास्थ्य सम्बंधी कुछ शिकायत रहेगी। किसी शुभ समाचार प्राप्ति के योग हैं। मनोबल में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ की संभावना बनेगी। 

मीन राशि थोड़ी परेशानी के बाद धन लाभ की संभावना बनेगी। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो। अपने प्रयासों को जारी रखें तो ग्रहों का साथ बना रहेगा।