Horoscope
By Khushi Srivastava
Nov 10, 2025
मेष राशि परिजनों में भी आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी। आज आर्थिक तौर पर सुधार होना संभव है। पारिवारिक वातावरण भी पहले से बेहतर होने की संभावना है।
वृषभ राशि नौकरीपेशा लोगों को कार्यालय में अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बिजनेस यात्रा से लाभ होगा। आज मानसिक रूप से भी आप बहुत आनंदित रह पाएंगे। आपका स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। पर्यटन या धार्मिक यात्रा के बारे में आज चर्चा होगी।
कर्क राशि जीवनसाथी से सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। व्यापार में नई वस्तुओं का समावेश संभव है। आप आज अपने कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें यहां आपके लिए समय अधिक अनुकूल नहीं है।
सिंह राशि आज बौद्धिक कार्यों से धनार्जन होगा। आर्थिक पक्ष काफी हद तक मजबूत बनेगा। व्यापारी वर्ग के लिए समय काफी अच्छा है। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक पूरे करने का पर्याप्त अवसर प्राप्त होगा।
कन्या राशि आज आपके लिए भाग्यवृद्धि होने के संकेत है। अच्छे समय का पूरा लाभ लेने की कोशिश करें। संतान पक्ष से परेशानी दिखाई देती है। आज का दिन आपके लिए शुभ है। परिश्रम का लाभ मिलता रहेगा।
तुला राशि आज का दिन अपनी महत्वाकांक्षा को समझने और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने का है। व्यवहार में शालीनता बनाए रखें। सफलता आपका बेताबी से इंतजार कर रही है। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।
वृश्चिक राशि यात्रा से लाभ की संभावना कम है। आज कोई खोई हुई वस्तु मिल सकती है। अपने विचारों और बोलने अंकुश रखना चाहिए। अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह हैं।
धनु राशि स्थिरता का अभाव रहेगा। भटकाव की स्थिति बन सकती है। आज आपको शारीरिक रूप से अस्वस्थता हो सकती है। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। यह भी संभव है कि आज मनपसंद दोस्त के साथ सुखद क्षण बिताने का अवसर मिल जाए।
मकर राशि आज अविवाहितों के लिए के लिए कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। जीवन साथी द्वारा धन लाभ प्राप्ति की संभावना है। घर में कुछ नया खरीदने की योजना बन सकती है।
कुंभ राशि बेहतर होगा कि वार्तालाप में मधुरता बनाए रखें। कोई नया काम आरम्भ करते हैं तो अपने माता-पिता और बुजूर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा।
मीन राशि मतभेद के कारण समाज आपकी बातों को अनसुना किया जायेगा। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। सम्भव है कि आपके जीवन साथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुंचे।