Horoscope
By Khushi Srivastava
Sept 10, 2025
मेष राशि आर्थिक दृष्टि से सफलता मिलने का दिन कहा जाना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपकी कठिन मेहनत के चलते आपका दबदबा कायम होगा। किंतु काम की अधिकता के चलते शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं।
वृषभ राशि व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाते हैं तो यह यात्रा आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आप मानसिक रूप से स्वयं को मजबूत अनुभव करेंगे। और मन माफिक फैसले ले सकेंगे।
मिथुन राशि किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा हो सकते हैं। धैर्य से काम लें बेवजह किसी बहस में न पड़े तो आज का दिन अच्छी तरह से व्यतीत कर सकेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग सफलता प्राप्त करेंगे।
कर्क राशि आज क्रोध की अधिकता से बचने का प्रयास करें। वाणी पर संयम रखें। आज दूसरों के मामलों में कोई हस्तक्षेप करना आपके लिए उचित नहीं होगा। आर्थिक दृष्टि से आज आकस्मिक खर्चों के बढ़ने के भी योग हैं।
सिंह राशि वैसे आज आपको अपने धर्म पर कायम रहने का प्रयास करना चाहिए जिससे काफी कुछ राहत मिल सकती है। यदि आर्थिक स्थिति के बारे में बात करें तो आज का दिन बेहतर हो सकता है। स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
कन्या राशि आज सरकारी कर्मचारियों के उच्चाधिकारियों क सहयोग मिलेगा। जरूरत के हिसाब से धन की व्यवस्था हो सकेगी। कहीं पर्यटन पर जा सकते हैं। आज धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भागीदारी संभव है।
तुला राशि लोग आपके सहयोग के लिए आगे आ सकते हैं। शाम तक स्थिति और ज्यादा बेहतर होने की संभावना बनेगी। संतान के विषय में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। गंभीर समस्याओं के हल निकलने की संभावना बनेगी।
वृश्चिक राशि आज भाग्य का पूरा साथ नहीं है इसलिए अपने प्रयासों में तेजी लाएं और अपने काम पर पूरा ध्यान केन्द्रित करें। दिन के उत्तरार्द्ध में सभी कामों में सफलता मिल सकती है। आज आपको उतावलेपन से बचने का प्रयास करना चाहिए।
धनु राशि परिवार का सुख प्राप्त होगा और परिवार में परस्पर सहयोग का वातावरण बना रहेगा। सगाई-विवाह आदि के संबंध में शुभ समाचार मिलेंगे। सरकारी कार्यों में कोई नई बात आयेगी।
मकर राशि चिन्ता-क्लेश से मुक्ति मिलने का योग है। स्वास्थ्य का दबाव बना रहेगा और स्वयं को कुछ हद तक थका हुआ अनुभव करेंगे। मन में निराशा का भाव उत्पन्न होगा। मित्रों से सहयोग मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि मित्रों और बंधुओं से सहयोग मिलने की संभावना भी बनेगी। सरकारी कार्यों में कुछ रुकावट अवश्य दिखाई देती है। स्थान परिवर्तन के योग हैं। परिजनों से मतभेद हो सकती है।
मीन राशि आज सौहार्द का वातावरण बना रहे। जो योजनाएं आप बना रहे हैं, वे अभी सफल नहीं होंगी। इंतजार करें, और आज कोई बड़ा जोखिम नहीं लें। दिन ढलने के बाद अचानक स्थिति में सुधार हो सकता है।