Horoscope

Aaj Ka Rashifal 11 Nov: आज किन राशियों के साथ रहेगा भाग्य का सहयोग, किसे सावधानी की जरुरत?

By Khushi Srivastava

Nov 11, 2025

मेष राशि  दोपहर बाद धन प्राप्ति का योग भी बनता दिखाई देता है। नक्षत्र स्वामी शत्रु ग्रह का होने से कुछ कठिनाई का अनुभव होगा। धन संबंधी सुविधाओं में आज वृद्धि होगी।  

वृषभ राशि पिछले कई दिनों से लंबित कार्य आज पूरे होने की संभावना बन सकती है। सुबह से ही एक निश्चित योजना बना कर काम शुरू करें। शेयर मार्केट का काम करने वाले भी लाभ उठा सकते हैं। 

मिथुन राशि खर्च में अचानक वृद्धि दिखाई दे सकती है। आपको पहली सलाह तो यही रहेगी कि आप अनावश्यक खर्च पर कंट्रोल करके चलें। आप अपना काम निकाल पाने में सफल हो सकेंगे। 

कर्क राशि  आज मानसिक परेशानी से मुक्ति का मार्ग शायद दिखाई नहीं देगा। आज अतिरिक्त परिश्रम की आवश्यकता है। यदि आलस्य का त्याग करके मेहनत करेंगे तो आपके भाग्य के द्वार खुल भी सकते हैं। 

सिंह राशि जो लोग शेयर आदि की खरीद-फरोख्त करते हैं वे सायं तक अपने सौदों में लाभ को काट सकेंगे। आज मेहमान नवाजी का अवसर भी प्राप्त होगा। इसके अलावा आज आप कहीं बाहर घूमने जाने की योजना पर भी बात कर सकते हैं। 

कन्या राशि भाग्य वृद्धि की संभावना दिखाई देती है। अच्छे समय का सदुपयोग करें। जरूरी कामों का आज निस्तारण करें। दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा।  

तुला राशि आर्थिक तौर पर पिछले दिनों से चली आ रही परेशानियों से कुछ हद तक छुटकारा मिल जाने की संभावना बन रही है। आज चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको चाहिए कि वे सब आप दोपहर से पहले ही कर लें। 

वृश्चिक राशि सोचे गये कार्यों के पूर्ण होने की पूरी संभावना है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर दिखाई देता है। परिवार में तनाव से आपके व्यापारिक हित प्रभावित हो सकते हैं। अतिरिक्त सावधानी की भी आवश्यकता है। कुछ हद तक नेगेटिविटी हावी रह सकती है। 

धनु राशि आज अविवाहितों के लिए सगाई या विवाह के संदर्भ में कोई शुभ सूचना मिल सकती है। अपने प्रयास बढ़ाएं। बुरे लोगों के संपर्क में रहने से बचने का भी प्रयास करना चाहिए। 

मकर राशि  सुबह से ही अपने काम में जुट जाएं। जो कुछ आपने सोच रखा है वह निश्चित तौर पर आज आप प्राप्त कर पायेंगे। आप आर्थिक रूप से मजबूती हासिल करने में कामयाब होंगे लेकिन इसके लिए अपनी विचारधारा पर कायम रहें। 

कुंभ राशि दिन की शुरुआत अच्छी होगी। व्यापारिक दृष्टि से आपका पक्ष काफी मजबूत दिखाई देगा। शाम के बाद परिस्थितियां कुछ हद तक बदल सकती हैं। आर्थिक मामलों में आपको एक से अधिक विकल्पों पर विचार करना चाहिए। आज आपको ईमानदारी से किये गये परिश्रम का फल प्राप्त होगा। 

मीन राशि कुल मिलाकर दिन आपके लिए अच्छा कहा जायेगा। थोड़ी परेशानी जरूर है लेकिन सब कुछ उल्टा पुल्टा नहीं होगा। ज्यादा चिंता मत करें और अपने काम पर ध्यान दें। जो लोग कला और अभिनय के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें जरूर आज कोई महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है।