Horoscope

Aaj Ka Rashifal 11 Sept: आज किन्हें मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहेगा परेशान

By Khushi Srivastava

Sept 11, 2025

मेष राशि  बिजनेस में खर्च पर नियंत्रण करने का प्रयास करें और जो कुछ चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केन्द्रित करें। आप लोगों का भरोसा कायम रख सकेंगे। 

वृषभ राशि बिजनेस संबंधी यात्रा करते हैं तो निश्चित तौर पर लाभ होगा। अविवाहित लोगों के सगाई-संबंधों के बारे में चर्चा होगी। दूसरे घर का चन्द्रमा आमतौर पर व्यापार में नयापन लाता है। 

मिथुन राशि बिजनेस में नये अनुबंध हो सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ उठाया जा सकता है। भाग्य वृद्धि का योग है।  

कर्क राशि  किसी धार्मिक स्थान की यात्रा होगी या उसकी योजना पर बातचीत हो सकती है। धर्म या दान में कुछ खर्च होने की संभावना बनेगी। विद्यार्थी वर्ग को अपनी मेहनत का फल प्राप्त हो सकेगा। 

सिंह राशि कार्य क्षेत्र में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है। परिवार में भाइयों का सहयोग प्राप्त होने की संभावना बनेगी जिससे परिवार के मध्य चल रही कड़वाहट कुछ हद तक दूर होगी। रुके हुए कार्य आज संपन्न होंगे।

कन्या राशि बिजनेस में सायं तक जरूर लाभ का कोई सौदा हो सकता है। अपने प्रयासों में तेजी दिखानी चाहिए। आज जो कुछ कर सकते हैं उसी पर भरोसा रखें। आज ज्यादा आशा नहीं रखनी चाहिए। 

तुला राशि किसी पारिवारिक सदस्य से वाद-विवाद संभव है। विशेष चिंता की बात नहीं है। आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा और जितना प्रयास करेंगे उतना लाभ भी मिल जायेगा। 

वृश्चिक राशि पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वैवाहिक लोगों के गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानी रह सकती है। चिंता की कोई बात नहीं है। बिजनेस की दृष्टि से आज का दिन बुरा नहीं कहा जाना चाहिए। 

धनु राशि आज कुछ नई चीजें हो सकती हैं। अविवाहित लोगों के लिए भी आप विशेष दिन है। काम के सिलसिले में यात्रा करते हैं तो लाभदायक रहेगी। दिन कुल मिलाकर अच्छा व्यतीत होना चाहिए। 

मकर राशि  घर में किसी नई वस्तु की खरीद हो सकती है। कुछ लोग आपके घर मेहमान बन कर आ सकते हैं। समर्पित होकर काम करें तो भविष्य उज्ज्वल है। 

कुंभ राशि काम के सिलसिले में दिन सामान्य अच्छा है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। सेहत में सुधार होगा। मन से खुशी दिखाई देगी। बिजनेस में लाभ होगा। 

मीन राशि आज का दिन अच्छा निकल जाना चाहिए। हालांकि खर्चे बढ़ जाएंगे जो आपके लिए चिंता का विषय होंगे। मन में किसी बात की विशेष खुशी का अनुभव करेंगे। जीवन साथी का सहयोग मिल सकेगा।