Horoscope

Aaj Ka Rashifal 12 Nov: आज किन राशि वाले लोगों का बटुआ रहने वाला है भारी, कौन रहे सावधान? 

By Khushi Srivastava

Nov 12, 2025

मेष राशि  स्वास्थ्य के प्रति सावचेत बने रहें। काम निकालने की प्रवृति आपके लिए घाटे का सौदा होगी। जीवन साथी का सहयोग मिल जाने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा।

वृषभ राशि किसी नई कार्य योजना का आगाज हो सकता है। पिछले दिनों की गई मेहनत का आज फल मिलने की पूरी संभावना है। अपने प्रयासों को और अधिक बढ़ाया जाए। बिजनेस की दृष्टिकोण से समय मिश्रित फलप्रद है। चिंता की कोई बात नहीं है।

मिथुन राशि दाम्पत्य जीवन में मधुरता और व्यावसायिक संपर्क बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति में चमत्कारी सफलता मिलने की संभावना दिखाई देती है।आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। सोचे गये कार्यों में प्रगति दिखाई देती है।

कर्क राशि  अचल संपत्ति आदि की चर्चा होगी। धार्मिक स्थल की यात्रा संभावित है। खर्च की अधिकता से चिंता रहेगी। सोच-समझकर ही कोई निर्णय करें तो दिन बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। मनी सर्कुलेशन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि किसी नये काम की योजना पर काम हो सकता है। यात्रा ठीक रहेगी। आलस्य से आप को ही नुकसान होने की आशंका रहेगी। अधिक प्रयासों की जरूरत दिखाई देती है।

कन्या राशि सभी तरह के जोखिमों से दूर रहें। परिजन आपके लिए कोई समस्या पैदा कर सकते हैं। चिन्ता न करें शीघ्र ही समय आपके पक्ष का बन जायेगा, लेकिन आज तो किसी समस्या का समाधान संभव नहीं है। अपने प्रयासों को जारी रखना चाहिए।

तुला राशि महत्त्व के कामों को प्राथमिकता से निपटा लें। स्वास्थ्य के बारे में सजग बने रहें। सायं तक स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा। धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है या फिर आगामी योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशि आज किसी भी कार्य के लिए पहले से तैयार धरातल को ही प्राथमिकता दें। आलस्य को त्याग कर काम पर लग जाने से सफलता मिलनी संभव है। अविवाहितों के लिए शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। 

धनु राशि सोच-समझ कर फैसला लें तो ही बेहतर है। आपने जो मंसूबे बनाएं हैं उनमें कुछ-कुछ प्रगति हो सकती है। स्त्री और संतान से भरपूर सहयोग मिल जाने से सुविधा रहेगी। किसी मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है। 

मकर राशि  ज्यादा प्रयासों की आवश्यकता दिखाई देती है। बिजनेस में कोई नई बात आ सकती है। कुल-मिलाकर समय आपके पक्ष का नहीं है। अपने प्रयासों में तेजी लानी चाहिए। 

कुंभ राशि भाग्य में अवरोध होने से मन अशांत बना रहेगा। कोई नई चिंता का विषय आ सकता है। अनावश्यक चिन्ताओं से कुछ हद तक छुटकारा मिल जाने से राहत का अनुभव कर सकेंगे।

मीन राशि जनेस यात्रा के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जायेगा यद्यपि दूर के किसी रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। बहुत संभव है कि जिस पर आप आशा रख रहे हैं वह अपनी बात पर खरा नहीं उतर पाये।