Horoscope
By Khushi Srivastava
Sept 12, 2025
मेष राशि किसी सामाजिक कार्य में भागीदारी होगी। मानसिक परेशानी से कुछ हद तक मुक्ति मिल जायेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग है। बिजनेस यात्रा से लाभ होगा।
वृषभ राशि आज यात्रा की संभावना है। थोड़ी परेशानी भी दिखाई देती है। लेकिन अन्ततगत्वा आप लाभ में ही रहेंगे। घर में कोई विलासिता की वस्तु आ सकती है।
मिथुन राशि बिजनेस में कुछ उन्नति आज दिखाई देगी। खर्च की अधिकता बनी रहेगी। कोई वादा नहीं करें क्योंकि आज आप कोई वादा समय पर पूरा नहीं कर पायेंगे।
कर्क राशि बिजनेस आदि में लाभ की स्थिति बन सकती है। जो लोग शेयर आदि का काम करते हैं उन्हें भी कुछ लाभ होगा। फ्रीलांस का काम कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
सिंह राशि लोगों में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको अपने उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिल सकेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा। कोई सरकारी फाइल अटकी हुई है तो उसमें आपके पक्ष में फैसला आ सकता है।
कन्या राशि समय आपके पक्ष दिखाई देता है। अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं। धन की आशानुरूप प्राप्ति होने का योग है। किसी की धन से सहायता करनी पड़ सकती है। बिजनेस यात्रा से निश्चित लाभ की संभावना बनती दिखाई देती है।
तुला राशि आपका राशि स्वामी अच्छी स्थिति में होने से आज आप किसी प्रकार से अपना काम निकाल पाने में सफल हो सकेंगे। आज आपको छोटी सफलता के लिए भी बड़े प्रयास करने पड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि आज यदि आप दान-पुण्य की तरफ रूझान रखें तो मानसिक शान्ति प्राप्त होगी। यात्रा का योग है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। कारोबारी यात्रा हो तो सफल रहेगी।
धनु राशि आज किसी धार्मिक स्थान की यात्रा होना संभव है। समाज में आपके कार्यों को सराहना प्राप्त होगी। कारोबारी लोगों को कुछ हटकर परिश्रम करना होगा इसलिए चिन्ता करने की बजाय अपने प्रयासों को बढाये।
मकर राशि बिजनेस में प्रगति होने की संभावना भी बनी रहेगी। संभव है कि अतिरिक्त मेहनत करनी पड़े लेकिन परिणाम शायद सुखद रहेगा। थोड़ी कोशिशों की जरूरत है।
कुंभ राशि आज चन्द्र और बृहस्पति का योग बन रहा है। जिससे लोगों को आपके प्रति जुड़ाव देखने में आयेगा। जो लोग राजनीति से संबंधित हैं उन्हें जरूर कोई अच्छा लाभ हो सकता है।
मीन राशि शाम तक आपको काफी कुछ हासिल हो सकेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। धार्मिक स्थान की यात्रा होनी संभव है।