Horoscope
By Khushi Srivastava
Nov 13, 2025
मेष राशि आज का दिन आपके लिए सामान्य अच्छा दिन कहा जाना चाहिए। बिजनेस वर्ग को नए अवसरों की प्राप्ति संभव है। आज बिजनेस यात्रा से लाभ होगा।
वृषभ राशि परिजनों से सौहार्द का वातावरण बनेगा। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो लाभ होने की संभावना रहेगी। नौकरीपेशा वालों को आज उच्चाधिकारियों का वर्चस्व प्राप्त होगा।
मिथुन राशि आज पुरानी गलतियों को दोहराने से बचने का प्रयास करें। आज किसी तरह काम निकालने में सफल रहेंगे। विरोधी आपको परास्त करने का प्रयास करेंगे, इसलिए सावधानी बरतें।
कर्क राशि नौकरी पेशा लोगों को अपने अधिकारियों की बातों पर पूरा ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। आज आपके लिए आर्थिक दृष्टि से लाभदायक होगा। आज किसी को उधार देने से बचें।
सिंह राशि आज निवेश करते हैं तो भविष्य में आपको उसका अच्छा रिटर्न मिल सकता है। जो लोग व्यापारी हैं उन्हें रुका हुआ धन मिलने की संभावना रहेगी।
कन्या राशि आज आपको रचनात्मक और सामाजिक कार्यों से जुड़ने का आपको मौका मिलेगा। आज रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। आज आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।
तुला राशि आज के दिन आपको सोच समझकर कामों को करना चाहिए। जो लोग विदेश जाने के लिए प्रयासरत हैं उन्हें जरूर कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। संतान पक्ष से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि अपने प्रयासों में तेजी दिखानी चाहिए। लोगों की भावनाओं का सम्मान करें। विदेश यात्रा पर जानें की बात हो सकती है। लोगों की सलाह से ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें तो बेहतर परिणाम पा सकेंगे।
धनु राशि अपनी बुद्धि के प्रयोग से दूसरों को प्रभावित कर पाने में सफल होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। किसी पुराने परिचित या मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मकर राशि अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान केन्द्रित करने की कोषिष करें। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आज आपको बाहर के खाने से परहेज रखना चाहिए।
कुंभ राशि आज सहज बने रहने का दिन है, किसी बात को लेकर जिद और अहंकार ना दिखाएं। घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर काम की शुरूआत करें। आज आपको को कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
मीन राशि आज का दिन आपके लिए विशेष लाभदायक दिन है। भाग्य वृद्धि का दिन है। आपको कारोबार में किसी नई डील को फाइनल करने का मौका भी मिल सकता है।