Horoscope

Aaj Ka Rashifal 13 Oct: आज किन्हें मिलेगा प्रेम, पैसा और सफलता का तोहफा?

By Khushi Srivastava

Oct 13, 2025

मेष राशि  आज सोचे गए कामों के समय पर पूरा होने की संभावना कुछ कम दिखाई देती है। परिवार और मित्रों का परस्पर सहयोग मिल सकेगा लेकिन आज के लिए यह काफी नहीं होगा। आज अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं।  

वृषभ राशि जितने प्रयास करेंगे उसी तुलना में उपलब्धि भी मिलेगी। परिवार में सौहार्द बनाए रखने का प्रयास करें। आज खर्च बढ़ेगा लेकिन उसका सकारात्मक फल प्राप्त होने में शंका बनी रहेगी।  

मिथुन राशि बिजनेस संबंधी यात्रा करना चाहते हैं तो उसे कल करना चाहिए। पूर्वनियोजित योजनाओं के अनुसार काम करने में कुछ परेशानी का अनुभव होगा। किसी दूर स्थान की यात्रा की योजना पर बातचीत हो सकती है।

कर्क राशि  अभी समय आपके पक्ष का बना हुआ है। स्वास्थ्य में अच्छा सुधार होगा। स्त्री पक्ष से लाभ होगा, संतान के संबंध में चिंता बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों में समय और धन का व्यय होगा।

सिंह राशि सावधानी रखने की आवश्यकता है। वाणी में मधुरता का समावेश करना लाभदायक रहेगा। कला संगीत के प्रति लगाव उत्पन्न होगा। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की कोशिश कामयाब हो सकती है।

कन्या राशि दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहगी। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें सगाई संबंधों जैसे मामलों में कोई खुश करने वाले समाचार मिल सकते हैं। बिजनेस यात्रा करते हैं तो लाभ की संभावना बन सकेगी। 

तुला राशि संतान के कॅरियर को लेकर कोई चिंता रह सकती है। धार्मिक या सामाजिक यात्रा संभावित है। ज्यादातर समय सैर-सपाटे और मनोरंजन में खर्च होगा। 

वृश्चिक राशि अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो कुछ अतिरिक्त लाभ की संभावना भी बनती है। घर में मांगलिक कार्य होने से मन में प्रसन्नता का अनुभव होगा। उत्तर दिशा की यात्रा लाभदायक रहेगी। 

धनु राशि समय और स्थिति को समझते हुए कार्य करें तो दिन सामान्य रह सकता है अन्यथा परेशानी तो दिखाई दे ही रही है। कोई जोखिम का काम नहीं करें। धन के मामलों में समय आपके पक्ष का नहीं है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। 

मकर राशि  बिजनेस में नए अवसर मिलने की संभावना भी बन रही है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी का सहयोग मिलने में आसानी होगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।  

कुंभ राशि राशि पर गोचर ग्रहों का पाप प्रभाव ज्यादा होने से आप पूरा लाभ उठाने में सफल नहीं होंगे। पुरूष जातकों को पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। बड़े भाई-बहनों को भी आर्थिक तौर पर परेशानी दिखाई देती है। 

मीन राशि पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेना पड़ सकता है। धर्म स्थान की यात्रा संभव है। रूपये-पैसों के संबंध में आज का दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा। सायं तक अचानक धन प्राप्ति हो सकती है।