Horoscope
By Khushi Srivastava
Sept 13, 2025
मेष राशि आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए लाभदायक दिखाई देता है। मानसिक तौर पर परेशानी से बचने का प्रयास करें। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
वृषभ राशि घर में भोग-विलास की चीजों की खरीद हो सकती है। कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें। आज का दिन आलस्य और थकान में बीतेगा।
मिथुन राशि जीवन में कुछ मतभेद होने की आशंका है। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ज्वर आदि की शिकायत रहेगी।
कर्क राशि परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। स्त्री पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। अपने परिश्रम से भाग्य वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं की कमी महसूस होगी। क्रोध पर संयम बरतें।
सिंह राशि सरकारी कर्मचारियों के लिए बेहतर होगा कि उच्चाधिकारियों से बना कर रखें। जीवन साथी से मतभेद सार्वजनिक होने से समाज में प्रतिष्ठा को क्षति पहुंच सकती है इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें।
कन्या राशि व्यापारियों के लिए शाम तक लाभ होने की संभावना बनेगी। आकस्मिक घटनाओं से भयभीत रहेंगे। नजर दोष जैसे तंत्र प्रयोग हो सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा।
तुला राशि आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है। वाहन चलाने में सावधानी रखने की आवश्यकता दिखाई देती है। कुछ आकस्मिक खर्च भी हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि आज आपके लिए खर्च की अधिकता से परेशानी रहेगी। आमदनी की तुलना में खर्च बढ़ा-चढ़ा होने से बेलेन्स नहीं रह सकेगा। दैनिक रोजगार में वृद्धि होगी।
धनु राशि विवाह योग्य व्यक्तियों को सगाई-संबंधों के मामले में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बिजनेस संबंधी यात्रा करते हैं तो उससे लाभ की संभावना भी बन सकती है।
मकर राशि सफलता के लिए एक से अधिक प्रयास करने की जरूरत है। व्यापार में किसी नई वस्तु का समावेश हो सकेगा। इससे व्यापार जगत में आपकी उपस्थिति स्थापित होगी।
कुंभ राशि सामाजिक यात्राओं से पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकेगी। आज रोगों के इलाज के पीछे धन के खर्च होने की आशंका बनी रहेगी। दोपहर बाद कुछ राहत का अनुभव करेंगे।
मीन राशि बैंक और फायनेन्स के संबंध में उलझने बढ़ सकती हैं। आज आपको क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। स्थान बली शनि परिश्रम का बहुत अच्छा फल देगा।