Horoscope
By Khushi Srivastava
Sept 14, 2025
मेष राशि वर्तमान में व्यापार में तत्काल धन कमाने की इच्छा और चेष्टा के कारण कुछ नुकसान होने की आशंका भी बनी रहेगी। चिंता करने की जरूरत नहीं है।
वृषभ राशि धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी और उच्चपदस्थ लोगों से संपर्क होगा। रोगों से छुटकारा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारियों का वरदहस्त प्राप्त होगा।
मिथुन राशि संतानो के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। धार्मिक कार्यों में खर्च से परेशानी होगी। बिजनेस यात्रा पर जा सकते हैं। शेयर मार्केट का काम करने वाले फायदे में रहेंगे।
कर्क राशि आज क्रोध पर संयम बरतने की सलाह है। आमदनी में वृद्धि होगी। घर में दक्षिण-पूर्व कॉर्नर में प्रतिदिन अग्नि प्रज्वलित करें।
सिंह राशि माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। राशि स्वामी सूर्य को बलवान करें। आज के गोचर ग्रह बहुत अच्छी स्थिति में है इसलिए आकस्मिक लाभ की इच्छा पूरी हो सकती है।
कन्या राशि बिजनेस की दृष्टि से अभी राहु का नकारात्मक प्रभाव दिखाई देता है। बिजनेस में आज विशेष कुछ होने की संभावना नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि उत्तर या पश्चिम दिशा में बिजनेस यात्रा करते हैं तो सफल रहेगी। आज परिवारजनों के साथ संबंधों में नकारात्मकता का प्रवेश न हो जाए इसका ध्यान रखा जाना जरूरी है।
वृश्चिक राशि आज जोखिम में कामों से बच कर रहना चाहिए। दांपत्य जीवन में मतभेद संभव है। प्रतिस्पर्धी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। लेकिन जो लोग सगाई-संबंधों के लिए प्रयासरत हैं उनको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
धनु राशि कार्यों में सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। बिजनेस में कोई नया सौदा हो सकता है। शेयर आदि में लाभ का संयोग बनेगा।
मकर राशि दिन की शुरुआत खराब समाचारों से हो सकती है। लोगों से मतभेद और कलह होने की आशंका बनी रहेगी। आज पारिवारिक वातावरण आनंद से भरा रहेगा।
कुंभ राशि व्यवहार में मधुरता बनाएं रखें। जो युवा सगाई-संबंधों के लिए प्रयासरत हैं उनको कोई अच्छे समाचार मिल सकते हैं। घर परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना बनती है।
मीन राशि व्यापारी वर्ग को स्त्री पक्ष से लाभ होगा। उत्तर दिशा की व्यापारिक यात्रा फायदेमंद रह सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश मिलने का भी योग है।