Horoscope

Aaj Ka Rashifal 15 September: आज किसका दिन रहेगा मंगल, कौन रहे सावधान

By Khushi Srivastava

Sept 15, 2025

मेष राशि  अभी समय बहुत शुभ फलप्रद नहीं है। इसलिए आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलने की संभावना नहीं है। अतिरिक्त परिश्रम की आवश्यकता दिखाई देती है। 

वृषभ राशि बेहतर समय का लाभ उठाने का प्रयास करें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। यदि बिजनेस करते हैं तो आज लाभ की नई दिशा मिलेगी।

मिथुन राशि वाहन चलाने में सावधानी रखनी चाहिए। तन-मन से स्वयं को थका हुआ अनुभव कर सकते हैं। आज का दिन आनंद में कमी को दर्शाता है। किसी से वाद-विवाद हो सकता है।

कर्क राशि  विवाद से बचने की कोशिश करें। संतान प्रगति करेगी। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात रोमांचक रहेगी। व्यापार में सोचे गए काम होने की संभावना कम है। आदर-मान में कटौती संभव है। 

सिंह राशि आज कल्पना शक्ति का उत्तम उपयोग कर सकेंगे। कुछ हद तक जीवन में धन का प्रवाह बना रहेगा। जो लोग नौकरी करते हैं उनको अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को तथा सह कार्यकर्ताओं को सहयोग मिलेगा। 

कन्या राशि लोगों की आपके प्रति धारणा नकारात्मक हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता का संचार होता रहेगा। खर्च बढ़ेगा। आज सांसारिक जीवन का आनंद उठा सकेंगे। 

तुला राशि सायं तक कुछ हासिल कर पायेंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ मिलने से उत्साह बना रहेगा। परिश्रम का पूरा लाभ मिल जाने की संभावना है। 

वृश्चिक राशि आज स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय बहुत अच्छा नहीं है। अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। धन की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी।

धनु राशि स्वास्थ्य का पाया कमजोर होने की आशंका है। वाणी पर भी संयम बरतिएगा। आप स्वयं भी आलस्य से पीड़ित रह सकते हैं। भोग-विलास की इच्छा बनी रहेगी।

मकर राशि  मानसिक व्यथा हो सकती है। आवेश और क्रोध बढ़ेगा। आज नकारात्मक विचारों से ग्रसित रहेंगे। जीवन के प्रति सकारात्मक होने का प्रयास करें। 

कुंभ राशि कुंभ राशि - व्यापारी वर्ग गलत सौदों के कारण कुछ हद तक लाभ से वंचित रह सकते हैं। धार्मिक यात्रा के बारे में चर्चा हो सकती है। अपने से निम्न वर्ग के लोगों से बहस और विवाद हो सकता है। 

मीन राशि व्यापार में गति कुछ हद तक सीमित होने से चिंता रह सकती है। घबराने की आवश्यकता नहीं है, शीघ्र ही समय आपके पक्ष का हो जायेगा।