Horoscope

Aaj Ka Rashifal 17 September: आज किसके लिए दिन रहेगा मंगल, कौन रहे सतर्क

By Khushi Srivastava

Sept 17, 2025

मेष राशि  आज का दिन बहुत अच्छा नहीं रहेगा। चित्त में चंचलता बनी रहेगी। अपनी जीवन शैली में कुछ बदलने का प्रयास करें। सम्बंधियों या मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। 

वृषभ राशि आज भावना में बह कर कोई काम नहीं करें। जो लोग शेयर बाजार आदि का काम करते हैं उनके लिए सायं तक लाभ की स्थिति बनने की पूरी संभावना है। यात्रा प्रवास शुभ रहेगा।

मिथुन राशि अधिक प्रयासों की आवश्यकता दिखाई देती है। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ नयापन दिखाई देगा। धार्मिक स्थान या पर्यटन की योजना बन सकती है। 

कर्क राशि  स्वयं को फिट रखने की कोशिश करें। अपने जीवन साथी के साथ अतिरिक्त समय बिताने का अवसर मिल सकता है। आज कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखनी चाहिए। 

सिंह राशि कार्य में गतिमंदता बनी रहेगी फिर भी बिजनेस की दृष्टि से आज का दिन बहुत बुरा नहीं रहेगा। बौद्धिक कार्यों से धनार्जन होगा। आज आपके प्रत्येक कार्य में आपका आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा।

कन्या राशि बिजनेस में किसी नए कार्य की शुरूआत हो सकती है। हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फायदेमंद साबित होंगे।

तुला राशि आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। जिस कार्य विशेष के होने की आप प्रतिक्षा कर रहे हैं उसके होने की संभावना बन सकती है। दफ्तर के तनाव को घर से दूर रखें। 

वृश्चिक राशि परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अविवाहित लोगों को सगाई-संबंधों के मामलों में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। अगर कुछ अतिरिक्त परिश्रम कर पाए तो काफी सकारात्मक बदलाव आ सकता है। 

धनु राशि मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। घर में मांगलिक कार्य संभव हो सकते हैं। वस्त्र आदि के पीछे खर्च हो सकता है। आपका मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों में लगेगा। 

मकर राशि  समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। अपनी अभिरूचि का कोई काम करना चाहिए। 

कुंभ राशि व्यापार या नौकरी में उन्नति की संभावना रहेगी। आज आपको संभलकर चलना होगा। लव अफेयर के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। 

मीन राशि अपनी शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए स्वयं को फिट रखने की कोशिश करें। आज घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद हो सकता है।