Horoscope
By Khushi Srivastava
Sept 18, 2025
मेष राशि आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए लाभदायक दिखाई देता है। मानसिक तौर पर परेशानी से बचने की कोशिश करें। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
वृषभ राशि आलस्य त्याग करें। घर में भोग-विलास की चीजों की खरीद हो सकती है। कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें। आज का दिन आलस्य में बीतेगा।
मिथुन राशि नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि होगी। साथ ही पारिवारिक जीवन में कुछ मतभेद होने की आशंका है। स्वास्थ्य के मामले में ज्वर आदि की शिकायत रहेगी।
कर्क राशि परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। स्त्री पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। अपने परिश्रम से भाग्य वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं की कमी महसूस होगी।
सिंह राशि सरकारी कर्मचारियों के लिए कुछ परेशानी वाला दिन रह सकता है। बेहतर होगा कि उच्चाधिकारियों से बना कर रखें। जीवन साथी से मतभेद सार्वजनिक होने से समाज में प्रतिष्ठा को क्षति पहुंच सकती है।
कन्या राशि शाम तक लाभ होने की संभावना बनेगी। दैनिक खर्च में कटौती करें तो भविष्य की अनेक परेशानियों से बच सकते हैं। आकस्मिक घटनाओं से भयभीत रहेंगे। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा।
तुला राशि वाहन चलाने में सावधानी रखने की आवश्यकता दिखाई देती है। माता से भी लाभ मिलेगा। कुछ आकस्मिक खर्च भी हो सकते हैं। मित्रों और भाइयों से सहयोग की अपेक्षा रख सकते हैं।
वृश्चिक राशि आज आपके लिए खर्च की अधिकता से परेशानी रहेगी, क्योंकि आमदनी की तुलना में खर्च बढ़ा-चढ़ा होने से बेलेन्स नहीं रह सकेगा। दैनिक रोजगार में वृद्धि होगी।
धनु राशि विवाह योग्य व्यक्तियों को सगाई-संबंधों के मामले में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बिजनेस करने वालों को नए ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस संबंधी यात्रा करते हैं तो उससे लाभ की संभावना है।
मकर राशि व्यापार में किसी नई वस्तु का समावेश हो सकेगा। इससे व्यापार जगत में आपकी उपस्थिति स्थापित होगी। काम के बीच-बीच में थोड़ा आराम करें और देर रात तक काम न करें।
कुंभ राशि राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नया पद या उत्तरदायित्व प्राप्त हो सकता है। सामाजिक यात्राओं से पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकेगी। दोपहर बाद कुछ राहत का अनुभव करेंगे।
मीन राशि व्यावसायिक कार्यों में अरूचि पैदा होने से कार्य बाधित होंगे। बैंक और फायनेन्स के संबंध में उलझने बढ़ सकती हैं। आज आपको क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा।