Horoscope

Aaj Ka Rashifal 19 Sept: आज का दिन किसके लिए लाएगा आर्थिक लाभ?

By Khushi Srivastava

Sept 19, 2025

मेष राशि  शारीरिक रुप से स्वयं को फिट अनुभव करेंगे। लोग आपकी बातों को पर्याप्त महत्व देंगे। कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा और परिश्रम की अधिकता रहेगी। 

वृषभ राशि आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा, जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कामकाज के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा कर सकते हैं। आज किसी से वाद विवाद हो सकता है। 

मिथुन राशि आज बेवजह किसी बहस में न पड़े और अपने काम पर ही ध्यान दें। सेहत का ख्याल रखें और खान पान में सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति में भारी उथल-पुथल की संभावना दिखाई देती है। बहुत प्रयासों के बाद भी जरूरी नहीं कि आप कुछ अच्छा प्राप्त कर ही पायें। 

कर्क राशि  आज आप शान्त बने रहें। अविवाहितों को शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के कारण मनोबल में तेजी से वृद्धि होगी। वाद-विवाद से बचने का प्रयास ही उत्तम रहेगा।  

सिंह राशि वर्तमान में समय आपके पक्ष का है। आलस्य का त्याग करें। परिश्रम का पूर्ण फल मिल जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। लोगों की आपके प्रति धारणा में बदलाव देखने में आ सकता है। 

कन्या राशि बुजुर्गों को आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार में सफलता का योग है। मनोवांछित सफलता का दिन है। कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है। आज स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही मत रखें। 

तुला राशि धन संबंधी किसी समस्या का समाधान होने के आसार दिखाई देते हैं। यह मत सोचे कि यह काम होगा नहीं। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने की बजाए अपने काम में मन लगाएं। 

वृश्चिक राशि शीघ्र ही समय आपके पक्ष का बन जायेगा। खर्च पर नियंत्रण रख कर अपनी स्थिति को संभालने का प्रयास करें। किसी प्रकार से ले देकर काम निकालने के आपके प्रयास सफल नहीं होंगे। 

धनु राशि लोगों के सामने खड़े हो कर बात करें तो अपना प्रभाव बढाने में कामयाब हो सकेंगे। सहज ही सफलता मिल सकेगी। भूमि की खरीद की चर्चा होगी। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। 

मकर राशि  सायं तक अवश्य ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। जिस काम के लिए आप निकलेंगे उसके पूरा होने की संभावना बराबर बनी रहेगी। प्रेम-प्रसंगों में नवीनता का बोध होगा। 

कुंभ राशि आज भूमि संबंधी कोई बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए। अपने प्रयास जारी रखें। महत्वपूर्ण यात्रा के लिए आज दिन ठीक नहीं है। जीवन में आज कोई नया प्रयोग नहीं करें। 

मीन राशि यत्र-तत्र से अतिरिक्त फायदा मिल सकता है। कष्टप्रद स्थिति से काफी हद तक राहत मिल सकेगी। कार्यों में बाधा और संकटों को दूर करता है।