Horoscope

Aaj Ka Rashifal 20 Oct: दिवाली के दिन किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा?

By Khushi Srivastava

Oct 20, 2025

मेष राशि  आगामी दिन आपके लिए किसी नई सौगातों से कम नहीं होंगे। जिन लोगों ने आपसे काम का वादा किया है वे समय पर वादाखिलाफी करेंगे। विशेष लाभ की उम्मीद न रखें। 

वृषभ राशि आज परेशानियों से निजात मिलने का दिन हो सकता है। परिवार और मित्रों का सहयोग मिल जाने से कार्यों के आसानी पूरे होने की आशा रखी जा सकती है।

मिथुन राशि स्वास्थ्य में अच्छा सुधार होगा। दांपत्य जीवन में प्रसन्नता का अनुभव होगा। कई क्षेत्रों में आसानी से अवसर प्राप्त हो सकते हैं।  

कर्क राशि  खर्च बढेगा लेकिन उसका सकारात्मक फल भी प्राप्त होगा। आज आपकी स्थिति में आशानुरूप सुधार देखने में आ सकता है। दूर स्थान की यात्रा से बचने का प्रयास करना चाहिए।

सिंह राशि ज्यादातर समय सैर-सपाटे और मनोरंजन में खर्च होने की आशंका है जिससे बचने का प्रयास करना चाहिए। स्वयं को शान्त रखने का प्रयास करें। कल से आपके लिए लाभ की स्थिति बनेगी।  

कन्या राशि दांपत्य जीवन में भी मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी। स्त्री पक्ष से लाभ होगा, लेकिन संतान के संबंध में चिंता बनी रहेगी। सुबह से ही अपने काम में जुट जाएं तो शाम तक काफी कुछ हासिल कर सकते हैं। 

तुला राशि आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है। धन के मामलों में समय आपके पक्ष का है। बिजनेस और नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत दिखाई देती है। 

वृश्चिक राशि रोजगार और बिजनेस में अवसरों में वृद्धि होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य का लेकर चिंता रह सकती है। विवाद और झगड़े की आशंका है इसलिए वाणी में मधुरता का समावेश करना लाभदायक रहेगा। 

धनु राशि संतान के करियर को लेकर कोई नई चिंता रह सकती है। किसी को उधार रूपये देने से बचना चाहिए। कला संगीत के प्रति लगाव उत्पन्न होगा। जो कुछ चल रहा है उसी पर ध्यान दें।  

मकर राशि  फाइनेंस की स्थिति में भी सुधार दिखाई देगा। अचानक धन प्राप्ति की इच्छा जागृति होगी। आकस्मिक कहीं से धन प्राप्ति का योग बन सकता है।

कुंभ राशि वार्तालाप और भाषा में मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। दोपहर बाद कुछ परेशानी दिखाई देती है। व्यावसायिक कार्यों में अरूचि पैदा होने से कार्य बाधित होने की आशंका है।

मीन राशि सुबह से ही अपने काम पर लग जाना चाहिए। बिजनेस यात्रा करते हैं तो उससे लाभ की संभावना बन सकती है। स्वास्थ्य लाभ होगा।