Horoscope
By Khushi Srivastava
मेष राशि नवीन कार्यों के प्रति अभिरुचि जागृत होगी। इसलिए आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलने की संभावना नहीं है। छोटे कार्यों को साधने में भी अतिरिक्त परिश्रम की आवश्यकता दिखाई देती है।
वृषभ राशि बेहतर समय का लाभ उठाने का प्रयास करें। जो कार्य पिछले कुछ दिनों से लटक रहे थे उनमें तेजी आ सकती है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। बिजनेस में आज लाभ की नई दिशा मिलेगी।
मिथुन राशि चोट-मोच का भय हो सकता है। तन-मन से स्वयं को थका हुआ अनुभव कर सकते हैं। आज का दिन आनंद और उल्लास में कमी को दर्शाता है। किसी से वाद-विवाद हो सकता है।
कर्क राशि अकारण ही पारिवारिक मामलों में उलझने बढ़ सकती हैं। संतान प्रगति करेगी। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात रोमांचक रहेगी। व्यापार में जो कुछ आपने सोच रखा है वैसा कुछ होने की संभावना कम है। जिस आदर-मान के आप हकदार है उसमें कटौती संभव है।
सिंह राशि आज आप कल्पना और सृजन शक्ति का उत्तम उपयोग कर सकेंगे। जो लोग नौकरी करते हैं उनको अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को तथा सह कार्यकर्ताओं को सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि लोगों की आपके प्रति धारणा नकारात्मक हो सकती है। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा से लाभ की आशा रखी जा सकती है। आज सांसारिक जीवन का आनंद उठा सकेंगे।
तुला राशि जो चल रहा है उसी में अपना ध्यान केन्द्रित करें। व्यापारी वर्ग को लाभ मिलने से उत्साह बना रहेगा। आज आपकी राशि से कुछ ग्रह अच्छी स्थिति में होने से परिश्रम का पूरा लाभ मिल जाने की संभावना है।
वृश्चिक राशि सरकार-विरोधी प्रवृत्तियो के कारण परेशानी खड़ी न हो इसका ध्यान रखिएगा। आज स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय बहुत अच्छा नहीं है। अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। धन की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी।
धनु राशि स्वास्थ्य का पाया कमजोर होने की आशंका है। छोटे भाई-बहन को आर्थिक हानि का योग बना है। वाणी पर भी संयम बरतिएगा। भोग-विलास की इच्छा बनी रहेगी।
मकर राशि समाज में आपकी स्थिति कुछ कमजोर रहने से मानसिक व्यथा हो सकती है। आवेश और क्रोध बढ़ेगा। राशि पर कुछ ग्रहों का पाप प्रभाव होने से आज नकारात्मक विचारों से ग्रसित रहेंगे।
कुंभ राशि खानपान का विशेष ख्याल रखें। व्यापारी वर्ग गलत सौदों के कारण कुछ हद तक लाभ से वंचित रह सकते हैं। धार्मिक यात्रा या प्रवास के बारे में चर्चा हो सकती है। संतान के कॅरियर को लेकर चिंता रहेगी।
मीन राशि सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। जो लोग खाने-पीने की वस्तुओं का व्यापार करते हैं उन्हें लाभ होगा। व्यापार में गति कुछ हद तक सीमित होने से चिंता रह सकती है। शीघ्र ही समय आपके पक्ष का हो जायेगा।