Horoscope
By Khushi Srivastava
Oct 25, 2025
मेष राशि आज यात्रा या प्रवास को संभव हो तो टालिएगा। कुछ नुकसान होने की आशंका भी बनी रहेगी। चिंता की बात नहीं है क्योंकि उज्ज्वल भविष्य आपकी प्रतिक्षा कर रहा है।
वृषभ राशि धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी और उच्चपदस्थ लोगों से संपर्क होगा। रोगों से छुटकारा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारियों का वरदहस्त प्राप्त होगा। रिपोर्ट में सुधार होगा।
मिथुन राशि संतानो के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में खर्च से परेशानी होगी। व्यापारिक यात्रा का लाभ प्राप्त होगा। शेयर मार्केट का काम करने वाले आज फायदे में रहेंगे।
कर्क राशि आज क्रोध पर संयम बरतने की सलाह है। आमदनी में वृद्धि होगी। घर में दक्षिण-पूर्व कॉर्नर में प्रतिदिन अग्नि प्रज्वलित करें।
सिंह राशि आर्थिक लाभ के संकेत मिलेंगे एवं अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। आज के गोचर ग्रह बहुत अच्छी स्थिति में है। कारोबार में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं।
कन्या राशि बिजनेस की दृष्टि से अभी राहु का नकारात्मक प्रभाव दिखाई देता है, बिजनेस में आज विशेष कुछ होने की संभावना नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि जो लोग प्रतियोगिता परीक्षा आदि की तैयारी कर रहे हैं उनको सफलता मिल सकती है। उत्तर या पश्चिम दिशा में बिजनेस यात्रा करते हैं तो सफल रहेगी।
वृश्चिक राशि आज जोखिम में कामों से बच कर रहना चाहिए। प्रतिस्पर्धी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। जो लोग सगाई-संबंधों के लिए प्रयासरत हैं उनको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
धनु राशि भोग-विलास पर खर्च होगा। कार्यों में सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। बिजनेस में कोई नया सौदा हो सकता है। शेयर आदि में लाभ का संयोग बनेगा।
मकर राशि मान-सम्मान में कमी का अनुभव होगा लोगों से आपके मतभेद और कलह सार्वजनिक होने की आशंका बनी रहेगी। आज पारिवारिक वातावरण आनंद से भरा रहेगा।
कुंभ राशि व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। घर परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना बनती है।
मीन राशि धर्म स्थानों की यात्राओं और आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है। उत्तर दिशा की व्यापारिक यात्रा फायदेमंद रह सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता मिलने का भी योग है।