Horoscope

Aaj Ka Rashifal 26 Sept: किस राशि के जातकों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

By Khushi Srivastava

Sept 26, 2025

मेष राशि  कार्यस्थल पर जिम्मेदारी में बढोतरी होगी। इसके साथ ही आपको कई विशेष सहूलियतें भी मिल सकती हैं। चिन्ता करने के स्थान पर अपने प्रयासों को बढाएं। 

वृषभ राशि दाम्पत्य जीवन और परिवार में खुशियों का संचार होगा। विषमताओं से छुटकारा मिल सकेगा। सेहत ठीक बनी रहेगी। विशेष तौर आज दोपहर बाद समय आपके लिए पूरी तरह से पक्ष का हो जायेगा। 

मिथुन राशि समय में सुधार होने से लोग आपकी सहायता को हाथ आगे बढायेंगे। यात्रा से लाभ होगा। प्रतिष्ठित लोगों से सपर्कों का लाभ मिल जायेगा। विचारों में सकारात्मक सुधार होने से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

कर्क राशि  यात्रा से लाभ हो सकेगा। कहीं से बिना मांगे ही सहयोग मिल जाने की संभावना दिखाई देती है। पूर्व दिशा से शुभ समाचार प्राप्त होगा। महत्व के कामों को सुबह के स्थान पर दोपहर बाद करें तो शायद ज्यादा बेहतर परिणाम पा सकेंगे। 

सिंह राशि आज व्यापारिक यात्रा न करें। लोगों का सहयोग मिलने की संभावना नहीं है। अपने बलबूते पर ही किसी काम को हाथ में लें। चोट-मोच का भय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही न करें।

कन्या राशि सेहत में कुछ सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। विरोधी और शत्रु पराजित हो सकेंगे। रूपये-पैसों की सहूलियत बनी रहेगी। यात्रा से लाभ होगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। 

तुला राशि समय पर निर्णय लेने की क्षमता का ह्रास होगा। दोपहर तक कोई महत्वपूर्ण फैसला नहीं लेना चाहिए। महत्व के कामों को कल तक के लिए स्थिगित रखना चाहिए। कुछ अप्रिय घटनाएं घटित हो सकती है। 

वृश्चिक राशि काम निकालने की प्रवृति आपके लिए घाटे का सौदा होगी। स्त्री और संतान से भरपूर सहयोग मिल जाने से सुविधा रहेगी। दोपहर बाद स्वास्थ्य में अनुकूलता का अनुभव होगा। किसी परिचित से मुलाकात हो सकती है। 

धनु राशि जीवन साथी का सहयोग मिल जाने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। भली प्रकार समझबूझ कर फैसला लेने से आगे की योजनाओं में सफलता की आशा रखी जा सकती है। स्वयं पर से भरोसा नहीं खोयें।

मकर राशि  परिजनों से मतभेदों के कारण मानसिक शान्ति के भंग हो जाने का अंदेशा बना रहेगा। घर-गृहस्थी की सुख-शान्ति को बनाए रखने में आप व्यस्त रहेंगे। धनोपार्जन के अतिरिक्त उपायों के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा।

कुंभ राशि पूरा दिन बेचैनी और मानसिक परेशानी में व्यतीत हो सकता है। दूसरों से अकारण ही उलझना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। आपने जो मनसूबे बनाएं हैं उनमें कुछ-कुछ प्रगति हो सकती है। 

मीन राशि पीछे किये गये प्रयासों में कुछ प्रतिफल प्राप्त होने की आशा रखी जानी चाहिए। मान सम्मान में वृद्धि होगी। जिन लोगों पर आपको ज्यादा भरोसा है वहीं आपके लिए कोई परेशानी पैदा कर सकते हैं।