Horoscope

Aaj Ka Rashifal 27 August 2025: आज किसकी होगी भाग्यवृद्धि, कौन रहेगा पीछे

By Khushi Srivastava

August 27, 2025

मेष राशि  आज पूर्ण सफलता की उम्मीद रखी जा सकती है। आज स्वास्थ्य में कुछ सुधार का अनुभव होगा। इधर-उधर भटकने में ही समय नष्ट न करें। बेरोजगारों को काम का ऑफर मिल सकता है।

वृषभ राशि आज आपको चाहिए कि आप अपनी विचारधारा पर पूर्णतः कायम रहें। बिजनेस के लिहाज से भी आपका पक्ष मजबूत है। मनोबल बढा-चढ़ा रहना चाहिए। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो वह लाभदायक रहेगी।   

मिथुन राशि धन का प्रवाह सहज बना रहेगा। दैनिक क्रियाकलापों से मन प्रसन्न रहेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। स्थाई संबंधों के मामले में आज कोई विशेष खुशी की बात सामने आयेगी। 

कर्क राशि  आर्थिक समस्याएं कुछ हद तक नियंत्रण में रहेंगी। लोगों पर आपका प्रभाव दिखाई देगा। हालांकि आज कोई चिंताजनक बात सामने आ सकती है जो कि मानसिक असंतोष पैदा कर दे। 

सिंह राशि किसी से कोई ऐसा वादा नहीं करें कि जिसे पूरा न कर सकें। खासतौर पर धन के मामलों में खराब दिन है। आंखों में संक्रमण की शिकायत हो सकती हैलोग आपके संबंध में विवादित टिप्पणी कर सकते हैं। 

कन्या राशि मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। इसलिए दूसरों के विवादों से स्वयं को दूर रखने का प्रयास करें। लेकिन राशि से नौवें स्थान का चन्द्रमा धन जरूर देता है। इसलिए अपने प्रयासों को बढ़ाएं। धन संबंधी परेशानी से आज कोई बड़ी राहत मिलने की उम्मीद रख सकते हैं। 

तुला राशि दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हो सकता है कि आज कहीं पर्यटन पर चले जाएं। प्रसिद्धि प्राप्ति का योग है। धन संबंधी सुविधा में कुछ विस्तार का योग बना हुआ है। दैनिक रोजगार में वृद्धि होगी। 

वृश्चिक राशि समय आपके पक्ष का है अतः लाभ उठाने का प्रयास करने पर सफलता प्राप्त होगी। समाज में कुछ लोग आपका अहित करना चाहेंगे। आपके बारे में विवादित टिप्पणी आ सकती है।

धनु राशि अविवाहित लोगों को सगाई संबंधों को लेकर कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आप यदि कोई बिजनेस संबंधी यात्रा करते हैं तो उससे लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे।  

मकर राशि  नौकरी पेशा लोगों को आज अतिरिक्त परिश्रम करना होगा लेकिन इसके बावजूद रिपोर्ट अच्छी नहीं जायेगी। धन के लिए एक से अधिक विकल्प रखने चाहिए।

कुंभ राशि कम प्रयासों के बावजूद भी सफलता मिलने के चांस रहेंगे। दोपहर बाद स्थिति में थोड़ा नकारात्मक बदलाव देखने में आ सकता है। कुछ हद तक निराशा का वातावरण बनेगा।

मीन राशि नाते-रिश्तेदारों से मेलजोल बढ सकता है। नये लोगों से सम्पर्क बनाना लाभदायक होगा। लोग स्वयं की आगे बढ़कर आपकी सहायता करेंगे। समाज में आपके नजरिये को एक नया आयाम हासिल होगा।