Horoscope
By Khushi Srivastava
August 29, 2025
मेष राशि वाणी में मिठास की आवश्यकता है। मानसिक परेशानी से कुछ हद तक मुक्ति मिल जायेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं। बिजनेस यात्रा करते हैं तो भी लाभ होगा।
वृषभ राशि यात्रा के योग हैं। आप लाभ में ही रहेंगे। घर में कोई विलासिता की वस्तु आ सकती है।
मिथुन राशि बिजनेस में कुछ उन्नति आज दिखाई देगी। खर्च की अधिकता बनी रहेगी। कोई वादा नहीं करें क्योंकि आज आप कोई वादा समय पर पूरा नहीं कर पायेंगे।
कर्क राशि बिजनेस आदि में लाभ की स्थिति बन सकती है। जो लोग शेयर आदि का काम करते हैं उन्हें भी कुछ लाभ होगा। फ्रीलांस का काम कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
सिंह राशि अच्छा दिन है। आज आप यदि किसी को कोई सलाह देंगे तो उसका लाभ जरूर होगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको अपने उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिल सकेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा।
कन्या राशि सुबह से ही समय आपके पक्ष दिखाई देता है। अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं। धन की आशानुरूप प्राप्ति होने का योग है। बिजनेस यात्रा करते हैं तो उससे निश्चित लाभ की संभावना बनती दिखाई देती है।
तुला राशि आपका राशि स्वामी अच्छी स्थिति में होने से आज आप किसी प्रकार से अपना काम निकाल पाने में सफल हो सकेंगे। आज आपको छोटी सफलता के लिए भी बड़े प्रयास करने पड़ सकते हैं। सोचे गये कार्यों के पूर्ण होने में कुछ बाधा दिखाई देती है।
वृश्चिक राशि यात्रा का योग है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा फिर भी खानपान का विशेष ध्यान रखें और कोई लापरवाही नहीं करें। कारोबारी यात्रा हो तो सफल रहेगी।
धनु राशि आज मांगलिक यात्रा होना संभव है। समाज में आपके कार्यों को सराहना प्राप्त होगी और संतान सुख या संतान के करियर को लेकर कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। कारोबारी लोगों को कुछ हटकर परिश्रम करना होगा।
मकर राशि बिजनेस में प्रगति होने की संभावना भी बनी रहेगी। पांचवें घर का चन्द्रमा अचानक कुछ लाभ दे सकता है। थोड़ी कोशिशों की जरूरत है। उसके बाद सफलता में कोई शंका नहीं रहेगी।
कुंभ राशि आज किसी प्रकार से राम राम करके दिन निकाल दें। लोगों को आपके प्रति जुड़ाव देखने में आयेगा। जो लोग राजनीति से संबंधित हैं उन्हें जरूर कोई अच्छा लाभ हो, इसकी पूरी संभावना है।
मीन राशि अच्छा दिन है। समाज में मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज मन में प्रसन्नता का संचार होगा। धार्मिक स्थान की यात्रा होनी संभव है।