Horoscope
By Khushi Srivastava
Oct 29, 2025
मेष राशि आज सोचे गये कामों के समय पर पूरा होने की संभावना कुछ कम दिखाई देती है। परिवार और मित्रों का परस्पर सहयोग मिल सकेगा लेकिन आज के लिए यह काफी नहीं होगा। आज अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं।
वृषभ राशि जितने प्रयास करेंगे उसी तुलना में उपलब्धि भी मिल जाये, इसकी पूरी संभावना है। परिवार में सौहार्द बनाए रखने का प्रयास करें। आज खर्च बढ़ेगा, हालांकि उसका सकारात्मक फल प्राप्त होने में शंका बनी रहेगी। यात्रा से लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि किसी को उधार रूपये देने से बचना चाहिए। यदि बिजनेस संबंधी यात्रा करना चाहते हैं तो उसे कल करना चाहिए। बेहतर हो कि जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। किसी दूर स्थान की यात्रा की योजना पर बातचीत हो सकती है।
कर्क राशि अभी समय आपके पक्ष का बना हुआ है। स्वास्थ्य में अच्छा सुधार होगा। संतान के संबंध में चिंता बनी रहेगी। विरोधी आपका नुकसान करने का प्रयास करेंगे। सामाजिक कार्यों में समय और धन का व्यय होगा।
सिंह राशि जीवन साथी के स्वास्थ्य का लेकर चिंता रह सकती है। विवाद और झगड़े की आशंका है इसलिए वाणी में मधुरता का समावेश करना लाभदायक रहेगा। आप जिसे कमजोर समझ रहे हैं वह नुकसान कर सकता है।
कन्या राशि जितना परिश्रम करेंगे, उससे ज्यादा लाभ मिले, इसकी संभावना दिखाई देती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहगी। बिजनेस यात्रा करते हैं तो लाभ की संभावना बन सकेगी।
तुला राशि संतान के कॅरियर को लेकर कोई चिंता रह सकती है। धार्मिक या सामाजिक यात्रा संभावित है। ज्यादातर समय सैर-सपाटे और मनोरंजन में खर्च होगा। जो लोग लोहा सीमेंट आदि का बिजनेस या काम करते हैं, उनको विशेष लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि आज लाभ की स्थिति बनना तय है। अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो कुछ अतिरिक्त लाभ की संभावना भी बनती है। संतान की सगाई-विवाह की योजना बन सकती है। घर में मांगलिक कार्य होने से मन में प्रसन्नता का अनुभव होगा।
धनु राशि समय और स्थिति को समझते हुए कार्य करें तो दिन सामान्य रह सकता है। कोई जोखिम का काम नहीं करें। धन के मामलों में समय आपके पक्ष का नहीं है। बिजनेस और नौकरी में आपकी स्थिति कुछ कमजोर दिखाई देती है।
मकर राशि रोजगार और बिजनेस में नए अवसर मिलने की संभावना भी बन रही है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता हो सकती है। किसी का सहयोग मिलने में आसानी होगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष की बन सकती है। पुरूष जातकों को पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। बड़े भाई-बहनों को भी आर्थिक तौर पर परेशानी दिखाई देती है।
मीन राशि मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। धर्म स्थान की यात्रा संभव है। रूपये-पैसों के संबंध में आज का दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा। रुका हुआ पुराना धन प्राप्त हो ऐसा भी संभव है।