Horoscope

Aaj Ka Rashifal 30 August 2025: आज किसके नक्षत्र है शुभ और कौन रहेगा निराश?

By Khushi Srivastava

August 30, 2025

मेष राशि  सुबह से ही अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। इससे आप ज्यादा फायदा उठा सकेंगे। कम प्रयासों में ज्यादा लाभ की संभावना है। लोगों का सहयोग मिल सकेगा।  

वृषभ राशि आज का दिन काफी कुछ परेशानी वाला रह सकता है। कुछ हद तक दोपहर बाद राहत का अनुभव हो सकता है। इससे आपके लिए अधिक बेनेफिट होने की संभावना बनेगी।  

मिथुन राशि किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ हद तक मानसिक तनाव भी रह सकता है। आज के संबंधों से भविष्य में लाभ होगा। 

कर्क राशि  आज बिजनेस में गति कुछ सीमित रहेगी। वाहन चलाने में सावधानी रखनी चाहिए। परिजनों से सहयोग की आशा रखी जा सकती है। किसी पुराने परिचित या मित्र से मुलाकात होगी।  

सिंह राशि आज की मेहतन का लाभ भविष्य में अवश्य प्राप्त होगा। तनाव से मुक्त रहने का प्रयास करें। घर-परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। 

कन्या राशि बिजनेस के लिहाज से बहुत ज्यादा बुरा नहीं है। जो लोग शेयर आदि का काम करते हैं उन्हें कुछ लाभ के सौदे मिल सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी और स्वास्थ्य लाभ होगा।  

तुला राशि आज जो सौदे होंगे, उनमें लाभ कम होगा, या नहीं होगा। स्वास्थ्य को लेकर भी परेशानी दिखाई देती है। बिजनेस यात्रा के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। 

वृश्चिक राशि आज सहज ही सफलता मिल सकेगी। भूमि की खरीद की चर्चा होगी। धन संबंधी किसी समस्या का समाधान होने के आसार दिखाई देते हैं। जीविका कार्य में परेशानियों से निजात मिल सकेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। 

धनु राशि आज लोगों का भरोसा कायम रख सकेंगे। धन की व्यवस्था आसानी से होने की संभावना भी बनती है। अच्छी सफलता की उम्मीद रख सकते हैं। बिजनेस यात्रा से लाभ हो सकता है। 

मकर राशि  आज नक्षत्र आपके लिए शुभ है जिससे सक्रियता में वृद्धि होगी और अचानक कुछ लाभ भी हो सकेगा। शाम तक लाभ और सहूलियत मिलने की संभावना बनेगी। बिजनेस यात्रा से लाभ नहीं होगा। 

कुंभ राशि लोगों का सहयोग मिल जाने की संभावना भी बनती दिखाई देती है। आपको चाहिए कि दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने की बजाए अपने काम में ही मन को लगाने का प्रयास करें।  

मीन राशि मन प्रसन्नता का संचार होगा। लेकिन नक्षत्र शुभ नहीं है जिसके कारण कुछ अचानक अप्रिय घटित हो सकता  है। सावधानी से अपने नित्य कर्म करते रहें। इधर-उधर भटकने से बचें।