Horoscope
By Khushi Srivastava
Oct 30, 2025
मेष राशि सुख-सुविधाओं के मामलों में आज का दिन आपके लिए लक्की है। सरकारी कर्मचारियों को अपने उच्चाधिकारियों का वरदहस्त मिलता रहेगा। जीवन साथी के साथ सौहार्द का वातावरण बनेगा।
वृषभ राशि आकस्मिक घटनाओं से भयभीत रहेंगे। नजर दोष जैसे तंत्र प्रयोग हो सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी रखने की आवश्यकता दिखाई देती है। शत्रु पक्ष आपसे हाथ मिलाने की कोशिश करेगा।
मिथुन राशि विद्यार्थी वर्ग के लिए परीक्षा की तैयारी बिना किसी व्यवधान से पूरी होने की संभावना बनेगी। संतान और करियर की समस्या का समाधान होगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी।
कर्क राशि सायं तक आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिल सकेगा। सोचे गये कार्य समय पर पूरे होंगे। समाज में प्रतिष्ठा और मान सम्मान की प्राप्ति होगी। यात्रा से लाभ हो सकेगा।
सिंह राशि निर्णय क्षमता कमजोर होगी लेकिन आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। रूपये पैसों की व्यवस्था हो सकेगी। यात्रा हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है।
कन्या राशि भाग्य पक्ष कमजोर बना हुआ है। प्रेम और संबंधों में हताशा और निराशा का वातावरण रहेगा। यात्राओं को कल के लिए टालना ज्यादा अच्छा रहेगा। वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें।
तुला राशि आज खर्च की अधिकता रहेगी। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। व्यापार में नई वस्तुओं का समावेश संभव है। बिजनेस यात्रा से लाभ होगा। परिजनों से भी व्यवहार करते समय सावधानी रखने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि व्यवहार में शालीनता बनाए रखें। भोग-विलास की तरफ रुझान रहेगा। व्यापार में गतिमंदता रहेगी। आपके लिए यह बेहतर होगा कि समझौता करके चले।
धनु राशि बिजनेस और आमदनी लगातार बढ़ने के योग हैं। मानसिक तनाव के कारण स्वयं का थका हुआ अनुभव करेंगे। समाज में मान-सम्मान में कमी का अनुभव करेंगे।
मकर राशि आज अनावश्यक विवादों से बचने का प्रयास करें। बिजनेस में गतिमंदता बनी रहेगी। बेकार की बातों में उलझने का प्रयास नहीं करें। यात्रा में कष्ट की आशंका बनी रहेगी।
कुंभ राशि आज परिजनों से सहयोग की अपेक्षा रखी जा सकती है। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंगों में मन-माफिक सफलता मिलने का योग बनता दिखाई देता है।
मीन राशि अविवाहित लोगों के लिए आज सगाई-संबंधों की चर्चा होगी। बिजनेस में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। जो लोग शेयर आदि का काम करते हैं उनको भी लाभ हो सकेगा। किसी पुराने साथी या मित्र से मुलाकात होगी।