Horoscope

Aaj Ka Rashifal 31 Oct: आज किस राशि के जातक होंगे धनवान? 

By Khushi Srivastava

Oct 31, 2025

मेष राशि  व्यवहार में मधुरता बनाए रखें तो आज व्यापार में नये संपर्कों से लाभ उठाया जा सकता है। ज्यादा परिश्रम की आवश्यकता दिखाई देती है। फिर भी आज सोचे गये कार्यों के पूर्ण होने की पूरी पूरी संभावना है। 

वृषभ राशि आज अपने काम पर पूरा ध्यान केन्द्रित करें। वैसे शाम तक समय आपके पक्ष का हो जाना चाहिए। आज धर्म और दान में रुचि रखना लाभदायक रहेगा। इससे आपके बिजनेस में उन्नति का योग बनेगा और असमंजस की स्थिति पैदा नहीं होगी। लोगों की धारणा में बदलाव देखने को मिलगा। 

मिथुन राशि आपकी राशि से पांचवें घर का चन्द्रमा कुछ नया करवा सकता है। आज जैसा आप करेंगे वैसा ही प्रतिफल प्राप्त होगा। वाणी में मधुरता का समावेश रखना ठीक रहेगा। खर्च की अधिकता रह सकती है। 

कर्क राशि  आर्थिक दृष्टि से तो आज का दिन आपके लिए अच्छा होना चाहिए। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता का संचार होगा। परिजन आपकी बातों को विशेष महत्व देंगे। बिजनेस यात्रा लाभ दे सकती है।

सिंह राशि आज का दिन साधारण कहा जायेगा। अपच या बदहजमी की शिकायत हो सकती है लेकिन राशिपति के शुभ स्थिति में होने से आप स्थिति को काबू में रख पाने में कामयाब हो सकेंगे। प्रयास करेंगे तो कही से आर्थिक मदद मिल सकती है।

कन्या राशि अविवाहित लोगों को सगाई-संबंधों जैसा कुछ शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना भी है। लेकिन वैसे आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जायेगा। अपने प्रयासों में तेजी लाएं तभी आपका प्रभाव दृष्टिगोचर होगा। आज खर्च बढ़ सकता है और दिन की शुरुआत बेहतर नहीं होगी। 

तुला राशि नौकरी पेशा लोगों की रिपोर्ट उनका पक्ष मजबूत बनायेगी इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। आर्थिक स्तर की बात करें तो आज का दिन बुरा नहीं है। बिजनेस में आज लाभ अवश्य होगा। फिर भी आज की तुलना में कल दिन कुछ अच्छा कहा जायेगा। आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी या साधारण चोट या मोच का भय हो सकता है। 

वृश्चिक राशि आज दोपहर के उपरान्त भाग्य आपका साथ देगा। आज दोपहर बाद कारोबार में किसी नये अनुबंध को स्वीकार करने में लाभ है। सगाई-संबंधों के मामलों में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया उत्तम है।

धनु राशि यात्रा से लाभ होगा। मान-सम्मान और यश की प्राप्ति हो सकती है। नकारात्मक सोच को बदलने की आवश्यकता है। पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। 

मकर राशि  आज कुछ हद तक भाग्य आपका साथ दे भी सकता है। अपने प्रयासों को जारी रखें। संपर्कों का लाभ मिल जायेगा। प्रेम संबंधी मामलों में भी सफलता संदिग्ध है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का समय है। आंखों में खुजली आदि से परेशानी हो सकती है। 

कुंभ राशि विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन प्रेम और सौहार्द का वातावरण बनेगा। संभव है कि आज का दिन आपके लिए धन की मामलों में अचानक परेशानी पैदा कर दे लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाना चाहिए। 

मीन राशि सामने वाले व्यक्ति से नजरे मिलाकर बात करें तो ज्याद फायदे में रहेंगे। मनोबल बढ़ेगा, मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के आसार बन रहे हैं।