Aaliyah Wedding Party: प्री वेडिंग पार्टी में विदेशी दूल्हे शेन का हाथ थाम पहुंचीं आलिया कश्यप

Priya Mishra

बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी अब अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे की दुल्हन बनने जा रही हैं। वहीं शादी से पहले कपल की ग्रैंड प्री-वेडिंग पार्टी रखी गई।

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे की दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं।

कपल की हल्दी मेहंदी के बाद अब प्री-वेडिंग पार्टियों की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें दोनों देसी लुक में नजर आए।

अनुराग कश्यप ने अपनी बेटी आलिया कश्यप और दामाद शेन ग्रेगोइरे के लिए मुंबई में ग्रैंड वेडिंग पार्टी रखी। जिसमें कपल का देसी अवतार देखने को मिला।

कॉकटेल पार्टी में आलिया कश्यप शिमरी रेड साड़ी में कहर ढाती नजर आईं। वहीं शेन ब्लैक कुर्ता और हैवी वर्क जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

वहीं अनुराग कश्यप भी अपनी बेटी की वेडिंग पार्टी में ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। उन्होंने भी ब्लैक शेरवानी पहनी हुई है।

वहीं, आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की प्री-वेडिंग कॉकटेल पार्टी में एक्ट्रेस अलाया एफ भी पहुंचीं। जो इस दौरान साड़ी के साथ डिजाइनर ब्लाउज में नजर आईं।

एक्ट्रेस खुशी कपूर दुल्हन बनने वाली आलिया की बेस्टी फ्रेंड हैं। जो इस पार्टी में गोल्डन लहंगे में अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

इम्तियाज अली की बेटी इदा अली भी आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की प्री-वेडिंग कॉकटेल पार्टी में पहुंचीं। जो ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं।

फिल्ममेकर इम्तियाज अली भी आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की प्री-वेडिंग कॉकटेल पार्टी को सेलिब्रेट करने पहुंचे।