Aarti Singh-Dipak Chauhan Pics: आरती सिंह और दीपक चौहान का 9 महीने बाद रोमांटिक फोटोशूट

Anjali Dahiya

एक्ट्रेस आरती सिंह ने अपने पति दीपक चौहान के साथ कई सारी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते दिखे

आरती सिंह शादी के बाद से ही पति दीपक चौहान और अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं, हालांकि इसके साथ वो सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव हैं

आरती ने शादी के 9 महीने पूरे होने पर पति दीपक चौहान के साथ कई सारी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं

इन तस्वीरों में आरती और दीपक अपने घर की बालकनी में बैठे हुए हैं, दोनों ने एक-दूसरे को हग किया हुआ है

आरती सिंह का इन लेटेस्ट तस्वीरों में नया लुक देखने को मिल रहा है, एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है

वहीं दीपक ने भी अपनी वाइफ के साथ ट्विनिंग करते हुए व्हाइट शर्ट कैरी की, इस फोटो में दीपक किस कर आरती पर प्यार लुटा रहे हैं

आरती सिंह ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘9 महीने हो गए आज शादी को...साथ ही अपने पति को टैग भी किया’

बता दें कि आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी मुंबई में ही बड़ी धूमधाम के साथ की गई थी, जिसमें कई टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे