Abhishek Bachchan : रिजेक्ट फिल्म से आमिर खान और अजय देवगन बन गए स्टार
By PRIYA MISHRA
FEB 17, 2024
अभिषेक बच्चन का फिल्मों के सिलेक्शन कई बार फैसला सही निकला तो कई बार गलत भी साबित हुआ क्योंकि उनकी रिजेक्ट की हुई कुछ फिल्में हिट हुईं और दूसरे एक्टर्स को स्टार बना दिया
अभिषेक बच्चन की एक्टिंग स्किल्स पर कोई शक नहीं किया जा सकता, कई वेब सीरीज और कुछ फिल्मों में अपनी एक्टिंग के जरिए वो ये साबित कर चुके हैं कि उनमें टैलेंट की कोई कमी नहीं है
अभिषेक बच्चन ने फिल्म। " दिल चाहता है " करने में कोई रुचि नहीं दिखाई और फरहान अख्तर ने आमिर खान को कास्ट किया, उनके अलावा फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय खन्ना भी थे
"भूत पुलिस" सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की इस मूवी का ऑफर पहले अभिषेक बच्चन को मिला था। पर, उन्होंने ये फिल्म भी करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई
"गायब" एक शख्स के अचानक दिखना बंद हो जाने की इस कहानी में पहले अभिषेक बच्चन को कास्ट करने का प्लान था। उनके इंकार के बाद फिल्म तुषार कपूर की झोली में गिरी।
बंटी और बबली 2 इस फिल्म के पहले भाग में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की जोड़ी थी। लेकिन दूसरे भाग का हिस्सा बनने से अभिषेक बच्चन के इंकार के बाद इसमें सैफ अली खान को लिया गया
"भूत" अजय देवगन, उर्मिला मातोंडकर, रेखा और नाना पाटेकर जैसे स्टार्स की इस मूवी में राम गोपाल वर्मा ने अजय देवगन वाला किरदार अभिषेक बच्चन को ऑफर किया था उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया
लगान मूवी आज भी लोगों की फेवरेट है, इस फिल्म में एक रोल अभिषेक बच्चन को भी ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने फिल्म ठुकरा दी
हमराज मूवी में बॉबी देओल पॉजिटिव रोल में और अक्षय खन्ना निगेटिव रोल में दिखाई दिए थे,ये फिल्म भी अभिषेक बच्चन को ऑफर की गई थी। लेकिन उन्होंने इसे भी रिजेक्ट कर दिया