कभी रिकॉर्ड बना रही अडानी की कंपनी, अब 68 हजार करोड़ के घाटे में

Ayush Mishra

3 जून को अडानी ग्रुप की अडानी पोर्ट एंड एसईजेड का शेयर 1607.95 रुपए के साथ 52 हफ्तों के हाई पर था

मंगलवार को कंपनी का शेयर एक फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 1281.40 रुपए पर कारोबार करता हुआ दिखा

इसका मतलब है कि अडानी पोर्ट एंड एसईजेड के शेयर में 326.55 रुपए प्रति शेयर की गिरावट देखने को मिल चुकी है

3 जून को अडानी पोर्ट एंड एसईजेड का शेयर 52 हफ्तों के हाई पर था, तब से कंपनी का शेयर 20 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है

अडानी पोर्ट एंड एसईजेड के मार्केट कैप में तब से अब तक बड़ी 67,914.76 करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है

जब अडानी पोर्ट एंड एसईजेड का शेयर 3 जून को 52 हफ्तों के हाई पर था तो कंपनी का मार्केट कैप 3,47,339.53 करोड़ रुपए था

अडानी पोर्ट एंड एसईजेड के शेयरों में तब से अब तक बड़ी गिरावट आई है, जिसकी वजह से मार्केट कैप 2,79,424.77 करोड़ रुपए पर आ गया है