Anjali Dahiya
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. जिसमें कपल शादी के बाद अपने खास दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करता नजर आया.
अदिति और सिद्धार्थ ने कॉकटेल पार्टी में अपनी वेडिंग आउटफिट ही पहनी है. इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते दिखाई दिए.
इसके अलावा एक फोटो में ये न्यूली वेड कपल एकसाथ अपनी ड्रिंक एंजॉय करता दिखा. जिसमें दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही है.
अदिति और सिद्धार्थ की शादी में उनकी खास दोस्त सोनाक्षी सिन्हा भी अपने पति जहीर इकबाल के साथ शामिल हुई थी.
वहीं इनके अलावा एक्टर दुलकर सलमान भी अदिति और सिद्धार्थ की शादी में चार चांद लगाने पहुंचे.
अदिति-सिद्धार्थ की कॉकटेल पार्टी के साथ कपल की मेहंदी सेरेमनी की भी झलक देखने को मिली. इस दौरान अदिति व्हाइट शरारा सूट में दिखी.
एक फोटो में सिद्धार्थ की नई दुल्हन जमकर डांस करती भी नजर आई. उनकी ये तस्वीरें अब तेजी से वायरल भी हो रही हैं.
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अदिति ने लिखा कि, ‘दो दोस्तों की शादी हुई. जिसमें उनके परिवार जैसे दोस्त शामिल हुए. बहुत सारा डांस, जश्न, हंसी और आंसू..’