Bollywood
Aditi-Siddharth First Look Post Wedding
:पिंक सूट, मांग में सिंदूर... शादी के बाद पहली बार पति सिद्धार्थ का हाथ थामे दिखींअदिति
By Arpita Singh
Sep 20,2024
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने कई साल डेटिंग करने के बाद हाल ही में शादी की है
अदिति राव हैदरी औरसिद्धार्थ ने 16 सितंबर, 2024 को एक बेहद खास और दिल छू लेने वाले ट्रेडिशनल फंक्शन में सात फेरे लिए
कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी
अदिति और सिद्धार्थ की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं
उनकी पारंपरिक साउथ इंडियन शादी 400 साल पुराने मंदिर, वानापर्थी में हुई थी
शादी के बाद अब ये न्यूली वेड कपल मुंबई लौट आया है
शादी के बाद न्यूली वेड कपल अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ को पहली बार पब्लिकली स्पॉट किया गया
इस दौरान नई नवेली दुल्हन अदिति बेहद सिंपल लुक में भी बला की खूबसूरत लग रही थीं
हीरामंडी की बिब्बोजान इस दौरान पिंक कलर के अनारकली सूट में नजर आईं
एक्ट्रेस ने माथे पर बिंदी लगाई हुई थी और कानों में झुमके पहने थे. अदिति अपनी मांग में सिंदूर फ्लॉन्ट करती दिखीं
अदिति के दूल्हे मियां सिद्धार्थ इस दौरान ब्लू डेनिम शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में जंच रहे थे
वहीं न्यूली वेड कपल एयरपोर्ट पर मिलियन डॉलर स्माइल के साथ एक दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए
अदिति और सिद्धार्थ की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस कपल की सादगी के कायल हो रहे हैं