Lifestyle

अकेलापन दूर करने के लिए आज ही अपनाएं ये 10 आदतें

By- Khushboo Sharma

Jan 10, 2024

अकेलापन इंसान को अंदर से तोड़ देता है, जिसकी वजह से व्यक्ति मेन्टल डिसऑर्डर का भी शिकार हो सकता है

अकेलेपन का मतलब लोगों के बीच रहकर भी खालीपन महसूस करना होता है। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसी आदतें, जो आपके अकेलेपन को दूर करने में मदद कर सकती है

धेरेपिस्ट के अनुसार, अगर आपको अकेलापन फील होता है तो उस समय वो काम करें, जिन्हें करने से आपको खुशी मिलती हो। जैसे टीवी पर अपना पसंदीदा शो देखना या फिर किताबें पढ़ना

कभी भी ये ना सोचें कि आप अकेले हो क्योंकि इससे आपकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। मन को खुशी मिले इसके लिए आप सोलो ट्रिप पर जा सकते हैं या फिर कुकिंग भी कर सकते हैं

अकेलेपन को मिटाने के लिए आप पार्ट टाइम जॉब भी कर सकते हैं, जैसे कॉफी शॉप पर या फिर विंडो शॉपिंग कर सकते हैं। ऐसा करने से आप लोगों के बीच रहेंगे और आपको अकेलापन फील नहीं होगा

अगर व्यक्ति में आत्मसम्मान की कमी है, तब भी उसे अकेलापन महसूस होता है। इसलिए खुद की काबिलियत पर भरोसा रखें और अपने सपनों को पूरा करने में जुट जाएं

जब भी आपको अकेलापन फील हो तो अपनी फीलिंग्स और इमोशंस को एक डायरी में लिख लें। ऐसा करने से आपको काफी बेहतर महसूस होगा

जब भी इंसान अकेला होता है तो उसे लगता है कि उसके साथ कोई नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं होता है। हर व्यक्ति के जीवन में उसका परिवार और कुछ खास दोस्त तो होते ही हैं इसलिए उन लोगों के साथ टाइम स्पेंड करें

अकेलेपन को मिटाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ना लें क्योंकि इससे आपके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है। सोशल मीडिया पर लोग अक्सर दूसरों की लाइफ से खुद की जिंदगी को कंपेयर करके और भी दुखी महसूस करने लगते हैं

जितना हो सके नेगेटिव लोगों से दूर रहें क्योंकि ऐसे लोग भी आपके अकेलेपन का कारण हो सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि सकारात्मक लोगों के साथ ही समय बिताएं