Lifestyle

"Tension Free" लाइफ के लिए आज ही अपनाएं ये 7 आदतें

By- Khushboo Sharma

Feb 18, 2024

आजकल बिजी लाइफस्टाइल और अपने करियर को लेकर काफी लोग टेंशन में रहते हैं। वहीं बहुत से लोगों को अपने ऑफिस या घर-परिवार की टेंशन होती है

ऐसे में लोग जरूरत से ज्यादा सोच-सोचकर अपनी सेहत खराब कर लेते हैं। अगर आप भी ऐसे किसी स्ट्रेस से परेशान हैं, तो इन आदतों को अपनाकर टेंशन फ्री लाइफ को गले लगा सकते हैं

अपने आज में जीना सीखें अगर आप अपने फ्यूचर या पास्ट के बारे में सोचते रहेंगे तो आज में बिल्कुल भी खुश नहीं रह पाएंगे। ऐसे में वर्तमान की उन चीजों पर ध्यान दें जो आपके लिए जरुरी हैं। इससे आप सोचना कम कर देंगे और टेंशन भी कम होने लगेगी

पॉजिटिव सोच रखें कई लोग हर प्रॉब्लम के बारे में इतना नेगेटिव सोचने लगते हैं कि उनको चोट-छोटी बातों पर टेंशन हो जाती है। इससे बचने के लिए अपने लिए अच्छा सोचना चाहिए। हमेशा यह बोलें की आपके साथ सब अच्छा ही होगा और सब सही होगा

टारगेट तय करें अगर आप अपने करियर की टेंशन में रहते हैं, तो लाइफ में एक टारगेट सेट कर लें। ऐसा काम करें जो आपको पसंद है और उसी पर अपना पूरा फोकस रखें। इससे धीरे-धीरे आपकी टेंशन कम हो सकती है

कुछ देर गाने सुनें अपने मन को शांत करने और गुड फील करने के लिए रोजाना कुछ देर गाने भी सुन सकते हैं। इससे आपका तनाव कम होता है और फ्रेश फील होता हैं

खुश रहना सीखें टेंशन को दूर भगाने के लिए सबसे जरूरी है खुश रहना। ऐसे लोगों के साथ समय बिताएं जिनके साथ रहकर आपको अच्छा लगता हो। अपने परिवार के साथ घूमें और क्वालिटी टाइम बिताएं और थोड़ा-सा टाइम खुद के लिए भी निकालें। इससे टेंशन कम होती है

योग और मेडिटेशन है जरुरी अगर आप अपनी सभी टेंशन को भूलकर पॉजिटिव रहना चाहते हैं, तो रोज खुद के लिए 15 मिनट का समय निकालकर योगा और मेडिटेशन करें। इससे मन और मस्तिष्क दोनों ही शांत होता है

पूरी नींद लें व्यक्ति को स्ट्रेस से दूर रहने के लिए ठीक से सोना चाहिए। कई बार रोजाना देर से सोने के कारण या 3-4 घंटे की नींद के कारण हमेशा स्ट्रेस बना रहता है। ऐसे में एक दिन में कम से कम 7-8 घंटे जरूर सोएं