Viral

Depression से दूर रहने के लिए अपनाएं ये आदतें

By Ritika

March 12, 2024

फिजिकल हेल्थ के साथ मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान देना काफी जरूरी है लेकिन कुछ आदतें ऐसी होती है जो मेंटल हेल्थ को खराब कर देती है

कुछ लोगों को यह अहसास भी नहीं होता कि ये उनके मेंटल हेल्थ पर कितना प्रभाव डाल रही है, ऐसे में कुछ अच्छी आदतों को अपनाकर आप इस घातक बीमारी से दूर रहे सकते हैं

डिप्रेशन के बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने दिमाग में पॉजिटिव विचार को आने दें, खुद को अपने पसंदीदा कामों में बिजी रखें

सोशल मीडिया का कम से कम यूज करें और खुद की योग्यताओं को बढ़ाने पर ध्यान दें, ऐसा करने से आप डिप्रेशन से निकल सकते हैं

घर से बाहर निकलें और कुछ एक्सप्लोर करें, क्योंकि ज्यादा समय तक घर में रहने से आप एक समय के बाद डिप्रेसिव महसूस कर सकते हैं

रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेना सेहत के लिए जरूरी है, यह आपके शरीर और दिमाग को आराम का अनुभव कराती है