Lifestyle
By- Yogita Tyagi
March 23, 2024
रंगों का त्यौहार होली आने वाला है इस दिन सभी लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं और धूमधाम से होली मनाते हैं
आपने कभी न कभी ऐसा देखा होगा कि कोई भी नई दुल्हन अपनी पहली होली ससुराल में न मनाकर मायके में मनाती है
इस प्रथा के पीछे भारत में कई कहानियां प्रचलित हैं जिनके बारे में शायद आपने कभी न सुना हो एक सबसे प्रचलित कहानी के बारे में आगे की स्लाइड्स में पढ़ें
कुछ हिन्दू ग्रंथों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जिस दिन होलिका आग में बैठी थी उसके अगले दिन उसका विवाह होना था
एक कथा के अनुसार जब होलिका की होने वाली सास उसकी बारात को लेकर पहुंची तो उन्होंने होलिका की चिता को वहां जलते हुए देख लिया
विवाह से पहले ही अपने बेटे का संसार खत्म होते देख उन्होंने अपने होश खो दिए इसका उन्हें ऐसा झटका लगा कि सदमे से उनकी जान चली गई
इसके बाद से ही होली पर हिन्दुओं में नई बहु के अपने मायके जाने वाली प्रथा आरम्भ हो गई थी तब से आज तक भी नई बहु अपने ससुराल में पहली होली नहीं देखती है
नई दुल्हन को पहली होली से कुछ दिन पहले ही उसके मायके भेज दिया जाता है जिसके बाद वह अपने मायके में ही होली मनाती है
ऐसी मान्यताएं हैं कि नई बहु के मायके में पहली होली खेलने से नए जोड़े के बीच प्रेम बढ़ता है और उनका वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है साथ ही सास-बहु में भी खूब पटती है